scriptप्रेमी ने पहले महिला को बुलाया अपने घर, फिर उसके साथ…, देखें वीडियो | police arrested a lover who killed his girlfriend | Patrika News

प्रेमी ने पहले महिला को बुलाया अपने घर, फिर उसके साथ…, देखें वीडियो

locationबागपतPublished: Nov 29, 2018 06:41:05 pm

Submitted by:

Rahul Chauhan

प्यार में महिला से धोखा मिलने पर प्रेमी ने महिला को घर से बुलाया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

DEMO PIC
बागपत। जनपद के नैथला गांव के पास मिले महिला के शव मामले में गुरुवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महिला की हत्या उसके ही प्रेमी निवासी पानीपत ने की थी। प्यार में महिला से धोखा मिलने पर प्रेमी ने महिला को घर से बुलाया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें

बैंक में देर रात मैनेजर कर रहा था ये काम, तभी तीन युवकों ने कर दी लाखों की लूट, बदमाश कैमरे में हुए कैद

गौरतलब है कि 23 नवंबर को नैथला के जंगल में एक महिला का शव बरामद हुआ था। जो कई दिन पुराना था। उस समय महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई थी, लेकिन कुछ समय बाद उसकी पहचान निवाडा की रहने वाली के रूप में हुई थी। परिजनों ने ही महिला की हत्या का आरोप पानीपत के एक व्यक्ति पर लगाया था। जिसका महिला से अफेयर चल रहा था।
परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामले की छानबीन की तो आरोप सही पाए गए। बागपत पुलिस ने पानीपत निवासी आरोपी व्यक्ति अजय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला से प्यार करता था। इस बात का पता जब परिजनों को चला तो परिजनों ने महिला को घर बुलाकर अपने विश्वास में ले लिया।
यह भी पढ़ें

आम के पेड़ पर लटका हुआ था कुछ ऐसा, लोगों ने देखा तो मच गई अफरा-तफरी, देखें वीडियो

जिससे महिला आरोपी प्रेमी से दूरी बनाने लगी। इसी बात से खफा होकर प्रेमी ने महिला को फोन पर अपने पास बुलाया और उसके ही दुपट्टे से उसकी गला घोटकर हत्या कर दी और शव खेत में फेंक दिया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी अजय को गिरफ्तार कर लिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो