scriptमुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद बागपत जेल में फिर हुआ बवाल, अब इन अपराधियों को यहां से किया जाएगा शिफ्ट | police transferred 5 prisoners on baghpat jail due to fight | Patrika News

मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद बागपत जेल में फिर हुआ बवाल, अब इन अपराधियों को यहां से किया जाएगा शिफ्ट

locationबागपतPublished: Dec 10, 2018 10:34:39 am

Submitted by:

Nitin Sharma

हत्या, लूट आैर डकैती जैसी वारदातों के आरोप में जेल में बंद है आरोपी

DEMO PIC

मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद बागपत जेल में फिर हुआ बवाल, अब इन अपराधियों को यहां से किया जाएगा शिफ्ट

बागपत।कुछ महीनों पहले ही पूर्वाचल डाॅन मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद सुर्खियों में आर्इ बागपत जेल में एक बार फिर बवाल मच गया।इसकी वजह कैदियों का जेल में बवाल करना है।इसके चलते एक बार फिर 5 कैदियों को अन्य जिलों में शिफ्ट करने की कवायद शुरू हो गई है।जिला प्रशासन ने शांति व्यवस्था कायम करने के लिए इन बंदी को शिफ्ट करना जरूरी समझा है।मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद से सुनील राठी समेत अब तक 20 कैदियों को शिफ्ट किया जा चुका हैं।इनमें ज्यादातर कैदी कुख्यात किस्म के रहे है।

यह भी पढ़ें

इस नवजात बच्ची की मां बनी यूपी पुलिस, वजह जानकर आप भी करेंगे तारीफ-देखें वीडियो

इन बड़े अपराधों में शामिल रहे है जेल में बंद कैदी

सूत्रों से मिली खबर के अनुसार जिला जेल में चोरी, लूट, डकैती और हत्या के मामले में बंद 5 बंदियों को जेल प्रशासन ने मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और मेरठ की जेलों में भेजने का फैसला लिया है।जो किसी भी समय बागपत जेल से भेजे जा सकते हैं। जिला जेल में लूट, डकैती और चोरी के मामले में उपेंद्र, राजीव, पिंटू, मयंक व बुद्धू आदि बंद है। जो आए दिन बंदियों के साथ मारपीट की घटनाएं करते रहते हैं। जेलर द्वारा सख्ती के बाद भी यह लोग अपनी करनी से बाज नहीं आ रहे। अन्य कैदियों की परेशानियों और उनके साथ हो रही मारपीट को देखते हुए जेल प्रशासन ने यह फैसला लिया है। जेल की व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए जेल प्रशासन इन बंदियों को भेजना चाहता है। रविवार को जिला जेल में बंद बंदियों के बीच भी मारपीट हो गई थी। जिस से जेल प्रशासन व अधिकारियों में हड़कंप मच गया था।

इन जेलों में किया जाएगा शिफ्ट

जेल का माहौल खराब करने वाले इन बंदियों को दूसरी जेलों में शिफ्ट करने के लिए जेलर सुरेश कुमार सिंह ने अपने आला अधिकारियों से बात की और उन्हें शिफ्ट करने का फैसला लिया है। जेलर सुरेश बहादुर सिंह का कहना है कि जेल में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए 5 बंदियों को शिफ्ट करना जरूरी है। उन्होंने अपने अधिकारियों से बात की है। इन 5 कैदियों को गाजियाबाद मुजफ्फरनगर और मेरठ की जेलों में जल्दी ही शिफ्ट कर दिया जाएगा। जेल अन्य बंदियों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

मुन्ना बजरंगी की जेल में बंद कैदियों ने ही कर दी थी हत्या

बता दें कि नौ जुलार्इ को पूर्वाचल डाॅन मुन्ना बजरंगी को बागपत कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था। इससे पहले उसे जेल में रोका गया। इसी दौरान सुबह के समय बागपत जेल में पहले से बंद कुख्यात कैदियों ने गोलियों से भूनकर मुन्ना बजरंगी की हत्या कर दी। इसमें सुनील राठी समेत अन्य कुछ बदमाशों पर आरोप लगे थे। जिसकी जांच चल रही है। वहीं पुलिस ने इन बदमाशों को अन्य जेलों में ट्रांसफर कर दिया। वहीं जेल के कर्इ पुलिस कर्मी आैर अधिकारियों को भी ट्रांसफर किया गया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो