scriptसफलता के लिए मजबूत इरादे, नैतिकता और जुनून जरूरी – रोहित | Rohit Ajmani said strong intentions ethics and passion are necessary for success | Patrika News

सफलता के लिए मजबूत इरादे, नैतिकता और जुनून जरूरी – रोहित

locationबागपतPublished: Sep 26, 2022 08:29:51 pm

Submitted by:

Kamta Tripathi

कहते हैं अगर जज्बा हो तो कोई क्या नहीं कर सकता। ऐसे ही कर दिखाया कस्बे के एक युवक ने जो एक इंजीनियर होते हुए भी अपने जनून से आइडिया क्लैन कंपनी खड़ी कर दी और आज सैकड़ों को रोजगार दे रहा है। इस इंजीनियर का नाम है रोहित अजमानी। जिसने अमेरिकी दिग्गज स्टीव जॉब्स के विचारों केा अपनाकर आगे बढ़ने का फैसला किया। युवा अपने भाई रोहित केा आदर्श मान रहे हैं।

सफलता के लिए मजबूत इरादे, नैतिकता और जुनून जरूरी - रोहित

सफलता के लिए मजबूत इरादे, नैतिकता और जुनून जरूरी – रोहित

आज आइडिया क्लैन के रोहित आजमानी अपने शहर में आए। इस दौरान उनका लोगों ने खासकर युवकों ने स्वागत किया। बताया जाता है कि इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल इंजीनियर रोहित बहुत कम समय में एफिलिएट एंड पर्फाेर्मस मर्केटर के रूप में युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बन गए है। रोहित ने बताया कि उनको नवाचार और प्रौद्योगिकी के लिए एक जुनून था। इसी जुनून के चलते इन्होंने समय के साथ, ऑनलाइन एडवरटाइजिंग, एफिलिएटेड मार्केटिंग, लीड जनरेशन, मीडिया बाइंग, पीपी वी डिस्प्ले मीडिया, ब्रांड कन्वर्शन, एसईएम और एसएमएम के माध्यम से यूजर इंगेजमेंट, ऑटोमेशन मार्केटिंग और बिग डेटा ऑप्टिमाइज़ेशन में महारत हासिल की। इन्होंने अपने दोस्त, साहिल वालिया के साथ आइडिया क्लैन नाम की एक मारटेक कंपनी की स्थापना करके प्रौद्योगिकी की वास्तविक दुनिया में अपने ज्ञान और जुनून को मूर्त रूप दिया।

वर्ष 1991 में जन्मे, सफल इंजीनियर के रूप में रोहित ने ने काफी उपलब्धिा प्राप्त की हैं। रोहित ने बताया कि उन्होंने पीयू चंडीगढ़ में आयोजित आईईईई शीर्ष तकनीकी पेपर प्रतियोगिता जीती। वो अपनी उच्च-उपज वाली रणनीतियों को बनाने और क्रियान्वित करने के साथ साथ यह दृढ़ता से स्वीकार करते हैं कि किसी समस्या से निपटने के कई तरीके हो सकते हैं। लक्ष्य के प्रति जुनून, बेजोड़ मेहनत और लगन के द्वारा उद्योग जगत में इन्होंने अपनी योग्यता साबित कर दी ।

यह भी पढ़ें

मेरठ सहित प्रदेश के पुलिसकर्मियों की छुटिटयां 31 अक्टूबर तक कैंसिल, डीजीपी ने जारी किए आदेश

आज ई-कामर्स क्षेत्र में अपने उत्पादों और सेवाओं की मांग में उल्लेखनीय रूप से वृद्धि करके वो भविष्य में और आगे बढ़ाना चाहते हैं। उनके पास अपनी कंपनी, आइडिया क्लैन को नैस्डैक- अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध करने के इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए मजबूत दृष्टिकोण है। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद युवाओं को सफलता के मंत्र बताए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो