scriptदशहरे पर हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम | seriously injured man died in accident in Greater Noida | Patrika News

दशहरे पर हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

locationबागपतPublished: Oct 09, 2019 11:46:37 am

Submitted by:

lokesh verma

Highlights- ग्रेटर नोएडा में परी चौक पर शनिवार को हुआ था हादसे का शिकार- नोएडा की एक कंपनी में जॉब करता था बागपत निवासी 24 वर्षीय शुभम- बेहद गमगीन माहौल में किया गया अंतिम संस्कार

baghpat.jpg
बागपत. एक सड़क दुर्घटना में घायल हुए नगर के रामपुर मौहल्ला निवासी युवक ने उपचार के दौरान नोएडा के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया है। युवक की मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम बेहद गमगीन माहौल में युवक का अंतिम संस्कार किया गया।
यह भी पढ़ें

घर में अकेली बहन से भाई ने किया दुष्कर्म, पीड़िता ने उठाया ये खौफनाक कदम, देखें Video

बता दें कि बागपत के मौहल्ला रामनगर निवासी 24 वर्षीय शुभम पुत्र विनोद बीटेक करने के बाद नोएडा की एक कंपनी में जॉब करता था। दहशरे के अवसर पर शुभम तीन दिन का अवकाश होने के कारण वह शनिवार को बाइक से घर लौट रहा था। जब वह ग्रेटर नोएडा में परी चौक पर पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी। इस हादसे में शुभम गंभीर रूप से घायल हो गया था। मौके पर उपस्थित लोगों ने उसे उपचार के लिए कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान मंगलवार को शुभम ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शुभम का शव घर पहुंचा तो मौहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। युवक के अंतिम दर्शन करने के लिए उनके घर लोगों का तांता लग गया। देर शाम मृतक शुभम के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बताया जाता है कि शुभम अपने माता-पिता की इकलौती संतान था और अभी तक अविवाहित था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो