स्वास्थ्य विभाग की माने तो गत दो सालों में टीबी रोगियों से पीड़ित महिलाओं की संख्या पुरुषों की अपेक्षा तेजी से बढ़ी है। वर्ष 2019 में टीबी रोग के 456 मरीज थे। जिनमें से 198 पुरुष, 218 महिलाएं और 40 बच्चे थे। जबकि 2020 में टीबी रोग के मरीजों की कुल संख्या 872 थी, जिसमें से 398 पुरुष, 404 महिलाएं, जबकि बच्चों की संख्या 70 थी। है। इसके बाद कोरोना संक्रमण के चलते कोरोना मरीजों की जांच नहीं हो पाई। सितंबर 2021 से अब तक कुल मरीजों की संख्या 556 है। इनमें से पुरुष 242, महिलाएं 314 और 35 बच्चे हैं।