scriptनशे में टल्ली जेठ का घर पहुंचने पर छोटी बहुओं ने किया ऐसा स्वागत, मामला जान हो जाएंगे हैरान | The younger daughter-in-law welcomed the drunk Talli Jeth on reaching home | Patrika News

नशे में टल्ली जेठ का घर पहुंचने पर छोटी बहुओं ने किया ऐसा स्वागत, मामला जान हो जाएंगे हैरान

locationबागपतPublished: Dec 07, 2021 01:56:37 pm

Submitted by:

Kamta Tripathi

नशे में टल्ली होकर एक व्यक्ति अपने घर पहुंचा तो छोटे भाइयों की पत्नियों ने उसकी जमकर चप्पल से खबर ली। नशे की झोंक में जेठ आगे—आगे भागता और गिर जाता। वहीं पीछे उसके भाइयों की पत्नियां फिर से पहुंच जाती और उसकी जमकर खबर लेती।

नशे में टल्ली जेठ का घर पहुंचने पर छोटी बहुओं ने किया ऐसा स्वागत, मामला जान हो जाएंगे हैरान

नशे में टल्ली जेठ का घर पहुंचने पर छोटी बहुओं ने किया ऐसा स्वागत, मामला जान हो जाएंगे हैरान

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
बागपत . जिले में एक दिलचस्प मामला सामने आया है। जिसमें जेठ की धुनाई उसकी छोटे भाइयों की पत्नियों ने कर दी। छोटे भाइयों की पत्नियों ने जेठ को चप्पलों से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। जेठ ने भागकर अपनी जान बचाई। वहीं यह मामला अभी पुलिस के संज्ञान में भी नहीं आया है।
बताया जाता है कि जेठ प्रतिदिन शराब पीकर घर जाता था और छोटे भाइयों की पत्नियों से गाली गलौज करता था। दोनों महिलाओं ने इसकी शिकायत अपने पतियों से की तो उन्होंने अनदेखा कर दिया। दोनों महिलाएं जेठ की इस हरकत को काफी दिन से सहन कर रही थी। लेकिन मामला एक दिन बर्दाश्त से बाहर हो गया तो दोनों महिलाओं ने गुस्से में आकर चप्पल निकालकर अपने शराबी जेठ की जमकर पिटाई की। इस दौरान जेठ भाग लिया तो महिलाओं ने दौड़कर उसे पकड़ लिया और फिर उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
यह भी पढ़े : मेरठ में खाकी पर हमला, दौड़ा—दौड़ाकर पीटे गए पुलिसकर्मी, तीन दरोगा दो सिपाही गंभीर

छपरौली चुंगी के समीप निवासी एक व्यक्ति नशे में धुत होकर घर में छोटे दो भाइयों की पत्नियों से गाली-गलौज कर रहा था। वह ऐसा आए दिन करता है। शराबी की पत्नी भी परेशान काफी है। बताया गया कि शराबी व्यक्ति ने घर में दोनों छोटे भाइयों की पत्नियों से गाली-गलौज कर दी। दोनों छोटे भाई किसी काम से बाहर गए हुए थे। गाली-गलौज से तंग दोनों महिलाओं के सब्र का बांध टूट गया। उन्हें इतना गुस्सा आया कि उन्होंने जेठ को दौड़ा-दौड़कर चप्पलों से पीटा। शोर सुनकर भीड़ एकत्र हो गई, लेकिन शराबी को किसी ने नहीं छुड़ाया। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने मोबाइल से मारपीट की वीडियो बना ली।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो