scriptunnao case: भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, महिलाओं की सुरक्षा की मांग | unnao case bhim army protest in Collectorate in baghpat | Patrika News

unnao case: भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, महिलाओं की सुरक्षा की मांग

locationबागपतPublished: Dec 09, 2019 04:01:31 pm

Submitted by:

virendra sharma

Highlights
. महिला व लड़कियों के प्रति बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने की मांग . राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन . योगी सरकार पर कानून व्यवस्था ठीक न करने के लगाए आरोप
 

bhim.jpg
बागपत। महिलाओं व लड़कियों के प्रति बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर सोमवार को भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान एक ज्ञापन राज्यपाल के नाम कलेक्ट्रेट प्रभारी को सौंपा है।
यह भी पढ़ें

Onion prices: हेल्प लाइन नंबर पर कॉल कर जानें, कहां मिल रही कम भाव में प्याज

भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने दिए ज्ञापन में आरोप लगाए है कि यूपी में शांति व्यवस्था खत्म हो चुकी है। महिला उत्पीड़न अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति व अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों पर अत्याचार बढ़ते जा रहा है। यूपी सरकार इन अत्याचारों को रोक नहीं पा रही है। उन्नाव की घटना ने मानवता शर्मासार की है। उत्तर प्रदेश सरकार पीड़ितों को न्याय नहीं दिला पा रही है। साथ ही आरोप लगाया है कि सहारनपुर पुलिस ने भीम आर्मी के राष्ट्रीय महासचिव कमल सिंह वालिया व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनजीत सिंह नौटियाल आदि को न्याय की मांग करने पर जेल में डाल दिया।
यह भी पढ़ें

sp leader के बेटे और पत्नी पर विदेशी कार को वापस न देने पर दर्ज हुआ मुकदमा, करोड़ोंं में है कीमत

भीम आर्मी पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई की निंदा करती हैं। साथ ही बागपत में तैनात सिपाही प्रवीण जाटव की ऑन ड्यूटी गोली मारकर हत्या की थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की गई थी। उन्होंने महिलाओं, दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक व अति पिछड़ा वर्ग के लोगों पर होने वाले अत्याचार को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो