बीमार होने पर डॉक्टर की रिपोर्ट पर मिलेगा अवकाश उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान पुलिस की जिम्मेदारी काफी बढ़ जाती है। इसे देखते हुए आगामी आदेश तक सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक लगा दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि किन्हीं विशेष परिस्थियों में छुट्टी स्वीकृत की जा सकती है। छुट्टी स्वीकृत करने का अधिकार केवल पुलिस अधीक्षक (एसपी) के पास रहेगा।
एसपी लेंगे फैसला एसपी पहले यह सुनिश्चित करेंगे कि कर्मचारी को वास्तव में छुट्टी की जरूरत है या नहीं। उसके बाद ही उसकी छुट्टी स्वीकृत की जाएगी। यदि कोई कर्मचारी बीमार है तो डाॅक्टर की रिपोर्ट के आधार पर उसको छुट्टी दी जाएगी। हालांकि, कर्मचारी छुट्टी के दौरान जनपद में अपने आवास अथवा पुलिस लाइन में रहेगा। डाॅक्टर की सलाह पर ही उसे अस्पताल में भर्ती कराया जा सकता है। एसपी शैलेश्ा कुमार पांडे का कहना है कि आदेश मिल गए हैं। अगले आदेश तक सभी के अवकाश रद्द कर दिए गए हैं।