scriptयूपी के इस शहर में दो समुदायों के बीच छेड़छाड़ के बाद खूनीं संघर्ष में आधा दर्जन हुए लहूलुहान | Violence between two community after eve teasing incident at baghpat | Patrika News

यूपी के इस शहर में दो समुदायों के बीच छेड़छाड़ के बाद खूनीं संघर्ष में आधा दर्जन हुए लहूलुहान

locationबागपतPublished: Aug 24, 2019 08:51:41 pm

Submitted by:

Iftekhar

मामला दो समुदायों से जुड़ा होने की वजह से पुलिस हुई सतर्क
घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती
प्रशासन ने अस्पताल में भी पुलिस किए तैनात, दो गिरफ्तार

24bagh14.jpg

बागपत. शहर की नोरोजपुर रोड पर चील घर के पास देर रात एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने के विरोध में दो पक्षों मे जमकर मारपीट हुई। दोनों तरफ से लाठी-डंड़ों व धारदार हथियारों का जमकर प्रयोग हुआ। इस दौरान दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लो घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला दो सम्प्रदायों से जुड़ा होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से अस्पताल में पुलिस बल तैनात किया गया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के विरूद्ध कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने एक पक्ष के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस स्थिति पर नजर रखे हुए है।

‌BIG BREAKING: 50 वर्ष की उम्र पार कर चुके कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाएगा रेलवे

बड़ौत रोड निवासी रवि के अनुसार वह शुक्रवार की देर रात अपनी पत्नी के साथ मंदिर से कृष्ण जन्मोत्सव की झांकी देखकर घर लौट रहा था। रास्ते में नोरोजपुर रोड पर दूसरे सम्प्रदाय के दो युवकों ने उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर लाठी-डंड़ों व धारदार हथियारों से उन पर हमला बोल दिया। उसका आरोप है कि मारपीट के दौरान एक महिला का गर्भपात हो गया। इस दौरान उसके अलावा उसकी पत्नी सोनिया व मामी ब्रह्मकौर घायल हो गए। इसके अलावा बीच बचाव कराने आए अनुज व रजत भी चोटिल हो गए। उसने इस संबंध में प्रवीण, गुलफाम, रिजवान व गुलजार को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। दूसरी ओर सरवर का आरोप है कि रोड पर बच्चों का विवाद हो रहा था। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो रवि पक्ष के लोगों ने उनके साथ लाठी-डंड़ों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिससे प्रवीण , गुलफाम, रिजवान व महताब घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।


यह भी पढ़ें: पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण जेटली के निधन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर मनाया जश्न, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

मामला दो सम्प्रदायों से जुड़ा होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से अस्पताल में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरूद्ध कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने रवि पक्ष के अंकित व मोनू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। रवि पक्ष के रवि के अलावा अनुज, अंकित व नरेश को नामजद किया गया है जबकि सरवर पक्ष के प्रवीण, रिजवान, गुलफाम व गुलजार को नामजद करते हुए रिपोर्ट पर दर्ज कराई गई है। पुलिस स्थिति पर नजर रखे हुए है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो