scriptकोरोना कर्मवीर: Corona को चुनौती दे रहीं ‘ये महिलाएं’, मास्क बनाकर कर रही हैं निशुल्क वितरण | women are preparing mask in baghpat | Patrika News
बागपत

कोरोना कर्मवीर: Corona को चुनौती दे रहीं ‘ये महिलाएं’, मास्क बनाकर कर रही हैं निशुल्क वितरण

Highlights
. दुनियाभर में कोरोना वायरस कोहराम मचा रहा है. मार्केट में नहीं मिल रहे मास्क . एनवायरनमेंट एंड सोशल रिसर्च आर्गेनाईजेशन (एस्रो) से जुड़ी महिलाएं कर रही मास्क तैयार
 

बागपतApr 19, 2020 / 09:09 am

virendra sharma

women.png
बागपत। दुनियाभर में फैली कोरोना वायरस कोहराम मचा रहा है। मार्केट में मास्क से लेकर सैनिटाइजर की कमी है। जिससे देखते हुए महिलाओं ने फ्री में मास्क उपलब्ध करा रही है। एनवायरनमेंट एंड सोशल रिसर्च आर्गेनाईजेशन (एस्रो) से जुड़ी महिलाएं मास्क बना रही है। साथ ही फ्री में लोगों तक इन्हें पहुंचा रही है।
यह भी पढ़ेंः बड़ी खबर: यूपी के सहारनपुर में 80 हुए कोरोना मरीज

शनिवार को एनवायरनमेंट एंड सोशल रिसर्च आर्गेनाईजेशन (एस्रो) के तत्वाधान में 1000 मास्क बनाए गए। साथ ही महिलाओं ने उन्हें SDM बड़ौत को सौंपा है। एस्रो के निदेशक संजय राणा ने कहा कि महामारी से निपटने के लिए सभी को एक साथ खड़ा होना होगा। तभी इसी बीमारी को दूर किया जा सकता है। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखना भी बेहद जरुरी है।
महामारी से लडने वाले सभी योद्धाओं का सम्मान करना चाहिए। इस अवसर पर संस्था की प्रशिक्षिका सुषमा रानी ने बताया कि संस्था की तरफ से 3 हजार मास्क घर में बनाएं जा रहे है। जिनमे से आज 1 हजार मास्क SDM बड़ौत, 1 हजार SDM सरधना और एक हजार मास्क SDM मेरठ के माध्यम से आमलोगों को बटवाएं जा रहे हैं।

Home / Bagpat / कोरोना कर्मवीर: Corona को चुनौती दे रहीं ‘ये महिलाएं’, मास्क बनाकर कर रही हैं निशुल्क वितरण

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो