script2500 होमगार्ड जवानों की होगी भर्ती, 200 अधिकारी भी होंगे शामिल | 2500 Home Guard will be recruited in rajasthan | Patrika News

2500 होमगार्ड जवानों की होगी भर्ती, 200 अधिकारी भी होंगे शामिल

locationबगरूPublished: Dec 06, 2019 08:26:24 pm

Submitted by:

Kashyap Avasthi

– अब भाजपा की उल्टी गिनती शुरू-गहलोत- हाथ से निकला महाराष्ट्र अब निकलेगा झारखंड

2500 होमगार्ड जवानों की होगी भर्ती, 200 अधिकारी भी होंगे शामिल

2500 होमगार्ड जवानों की होगी भर्ती, 200 अधिकारी भी होंगे शामिल

जयपुर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि बेरोजगारी बढ़ रही है, यह ग्राफ 40 वर्षों में सबसे अधिक है। लेकिन केन्द्र सरकार इन आकड़ों को छिपाती रही। महंगाई बढ़ रही है, प्याज के दाम आसमां छू रहे हैं और इनके मंत्री कहते हैं हम प्याज नहीं खाते। अब भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। कब तक राष्ट्रवाद के नाम पर वोट मांगते रहोगे, जनता समझ गई है। महाराष्ट्र और हरियाणा इसका उदाहरण हैं। इनके हाथ से एक-एक राज्य निकलते जा रहे हैं, पहले राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और अब महाराष्ट्र निकल गया है। अब निकलेगा झारखण्ड। मुख्यमंत्री ने यह बात शुक्रवार को सिरसी रोड के फतेहपुरा गांव में होमगार्ड के केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान में शुक्रवार को राजस्थान होमगार्ड के स्थापना दिवस समारोह के दौरान प्रेस से रूबरू होते हुए कही।

इससे पूर्व समारोह संबोधित करते हुए गहलोत ने कहा कि राजस्थान सरकार गृह रक्षा विभाग के सुदृढ़ीकरण के लिए कृत संकल्प है। लंबे समय के बाद ढाई हजार स्वयं सेवकों की भर्ती होगी, जिसमें दो सौ से अधिक अधिकारी होंगे। होम गार्ड निदेशालय भवन के लिए जयपुर के विद्याधर नगर में भूमि दी है। गृह रक्षा विभाग की शांति व्यवस्था, अनुसंधान में महती भूमिका रही है। होमगार्ड के जवान दिल्ली, हरियाणा, तेलंगाना, उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों में भेजे गए, उनकी की ड्यूटी सराहनीय रही। मुख्यमंत्री ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने भी संबोधित किया।

ये रहे मौजूद


इस मौके महानिदेशक राजीव दासोत (गृह रक्षा), राज्यमंत्री भजनलाल जाटव, जिला कलेक्टर जोगाराम, एडीजी अमृत कलश, राजस्व मंत्री हरीश चौधरी, बगरू विधायक गंगा देवी, कैबिनेट मंत्री शांति धारीवाल, विधायक रफीक खान, जिला प्रमुख मूलचंद मीणा, वैशाली नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक शर्मा, झोटवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष हनुमान रोलानियां, झोटवाड़ा प्रधान रामप्रकाश पीपलोदा सहित बड़ी संख्या में पुलिस के जवान व कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो