scriptजज्बा : वाघा बोर्डर पर तिरंगा फहराने के लिए रोज 45 किमी की दौड़ | 45 km run daily to hoist the tricolor on the Wagah Boarder | Patrika News

जज्बा : वाघा बोर्डर पर तिरंगा फहराने के लिए रोज 45 किमी की दौड़

locationबगरूPublished: Mar 14, 2020 06:08:06 pm

Submitted by:

Kashyap Avasthi

– सैनिकों के सम्मान व शहीदों को श्रद्धांजलि के लिए मैराथन

जज्बा : वाघा बोर्डर पर तिरंगा फहराने के लिए रोज 45 किमी की दौड़

जज्बा : वाघा बोर्डर पर तिरंगा फहराने के लिए रोज 45 किमी की दौड़

– मंदसौर से 1500 किमी की मैराथन कर रहे धावक का सम्मान

जयपुर. आज के युवा सफलता के बाद अपना कोई उद्देश्य निर्धारित कर आगामी कदम बढ़ाते हैं, लेकिन देश सेवा करने का सपना संजोने वाला 20 वर्षीय युवक विष्णु खारोल भारतीय सैनिकों के सम्मान व शहीदों को श्रद्धांजलि के लिए मध्यप्रदेश के लसूडिया ग्राम से वाघा बॉर्डर पंजाब तक करीबन 1500 किमी का सफर तय कर तिरंगा फहराने के लिए प्रतिदिन 45 किमी दौड़ लगा रहा है। लसूडिया से वाघा बोर्डर तक मैराथन दौड़ लगा रहा युवक भारतीय सेना में भर्ती होना चाहता है। विष्णु खारोल ने बताया कि 25 फरवरी को उज्जैन में आयोजित आर्मी रैली में भाग लिया। भर्ती रैली में दौड़ में कुछ सैकंडों के अभाव में असफल रहा।

इसी घटना से भारतीय सैनिकों के सम्मान व शहीदों को श्रद्धांजलि के लिए मैराथन दौड़ लगाकर वाघा बोर्डर पर तिरंगा फहराने का दृढ़ संकल्प लेकर एक मार्च से दौड़ प्रारम्भ की। लसूडिया के विष्णु खारोल 12वीं तक पढ़े लिखे हैं। पिता रघुलाल खेतीबाड़ी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। देश सेवा करने के लिए सेना में भर्ती होने के लिए दो साल से आर्मी की दौड़ के लिए तैयारी कर रहे हैं। खारोल ने बताया कि मैराथन दौड़ लगाकर दिल्ली में राष्ट्रपति से मुलाकात कर भारतीय सैनिकों के सम्मान व किसानों की पीड़ा से अवगत कराएंगे।

लसूडिया से वाघा बॉर्डर पर तिरंगा फहराने के लिए निकले युवक विष्णु खारोल का शनिवार सुबह दूदू पहुंचने पर अखिल भारतीय खारोल खारवाल समाज महासभा नई दिल्ली के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामनारायण खारोल के नेतृत्व में भंवरलाल डोगरवाल, कानाराम खारोल, सतपाल खारोल, अभिभाषक संघ दूदू के अध्यक्ष ताज मोहम्मद रंगरेज, एडवोकेट कैलाश चंद चौधरी, भंवर लाल खारोल, राजेश खारोल, परमेश्वर , कैलाश खारोल, चमनलाल सहित अनेक युवाओं ने स्वागत किया। इससे पहले पड़ासौली बस स्टेण्ड पर भी धावक विष्णु खारोल का नव युवक मंडल साखून के अध्यक्ष विकास पंचौली के नेतृत्व में नंदकिशोर खारोल, दिनेश पुरी, विमलेश पुरी, नंदलाल माली, राजेश खारोल, राजेन्द्र गहलोत, चेतन जादम, श्रीराम खारोल सहित कार्यकत्र्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत कर अभिनन्दन किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो