scriptकोटपूतली में चलेंगे बुलडोजर, मुख्य सड़कों की बढ़ेगी चौड़ाई | Bulldozers will run in Kotputli, the width of the main roads will incr | Patrika News

कोटपूतली में चलेंगे बुलडोजर, मुख्य सड़कों की बढ़ेगी चौड़ाई

locationबगरूPublished: Dec 07, 2021 11:28:26 pm

Submitted by:

Ramakant dadhich

तीन दिन पहले अस्थाई अतिक्रमण को लेकर पालिका प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए मुख्य मार्ग व एलिवेटेड पुल के नीचे सभी अस्थाई अतिक्रमण हटा दिए थे।

कोटपूतली में चलेंगे बुलडोजर, मुख्य सड़कों की बढ़ेगी चौड़ाई

कोटपूतली में चलेंगे बुलडोजर, मुख्य सड़कों की बढ़ेगी चौड़ाई


कोटपूतली. पालिका की ओर से कस्बे के मुख्य मार्गों के सौन्दर्यीकरण के लिए मास्टर प्लान के अनुसार सड़कों की चौड़ाई बढ़ाने को लेकर पालिका प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। तीन दिन पहले अस्थाई अतिक्रमण को लेकर पालिका प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए मुख्य मार्ग व एलिवेटेड पुल के नीचे सभी अस्थाई अतिक्रमण हटा दिए थे। पालिका की सख्ती को देखते हुए लोगों को अब सड़कों की चौड़ाई बढाने के दौरान मास्टर प्लान के तहत निर्माण टूटने का डर सताने लगा है। ईओ फतेहसिंह मीना के अनुसार मास्टर प्लान के अनुसार मुख्य चौराहे से पालिका तिराहे तक सड़क की चौड़ाई ८० फुट व पालिका तिराहे से शनि मन्दिर व राजकीय सरदार उमावि तक सड़क की चौड़ाई ६० फुट है। मुख्य मार्ग पर अस्थाई अतिक्रमण हटाने के बाद मास्टर प्लान के अनुसार नए सिरे से सड़कों का निमार्ण करवा कर मुख्य मार्गो का सौन्दर्यीकरण किया जाएगा।
मुख्य मार्ग गौरव पथ के रूप में होगा विकसित: मास्टर प्लान की प्रस्तावित चौड़ाई के अनुसार इसकी सीमा में आने वाले स्थाई निर्माण हटाए जाएंगे। पालिका की ओर से जारी पट्टे व निर्माण स्वीकृति रद्द की जाएगी। निर्माण हटाने के बदले किसी तरह का मुआवजा देय नहीं होगा। मुख्य मार्गों में नेहरू बाजार में तो सड़क की चौड़ाई १० से १५ फुट रह गई। यहां रोजाना दिन में कई बार जाम लगता है। एईएन अनिल जोनवाल ने बताया कि मास्टर प्लान के तहत सड़कों के नवीनीकरण के अलावा, डिवाइडर का निर्माण व लाइट लगाने का कार्य किया जाएगा। इसके तहत पहले चरण में मुख्य चौराहे से पालिका तिराहे तक, तिराहे से शनि मन्दिर व सरदार उमावि तक सड़क का निर्माण प्रस्तावित है। मुख्य मार्ग को गौरव पथ के रूप में विकसित किया जाएगा। सड़क के दोनो ओर नालियों का निर्माण कराया जाएगा। इन मार्गो को नोन वैंडिग जोन घोषित किया गया है। इसलिए इन मार्गो पर कहीं पर भी ठेले व रेहडिय़ों की अनुमति नहीं होगी। वैंडिग जोन में ही ठेले खड़े हो सकेंगे।
पालिका प्रशासन को आजादी से पहले का खेतड़ी रियासत के समय का कोटपूतली का पुराना नक्शा प्राप्त हुआ है। आजादी से पहले कोटपूतली खेतड़ी रियासत के अधीन था। कस्बे की पुरानी बसावट के इस नक्शे में सड़क की चौडा़ई मास्टर प्लान में दर्शाई चौडा़ई से भी अधिक नजर आ रही है। आजादी के बाद मुख्य मार्गों पर अनेक स्थानों पर निर्माण होने से सड़कों की चौड़ाई कम हो गई और आबादी कई गुना बढ़ गई। कस्बे का तेजी से विस्तार होने व सड़कों की चौड़ाई कम होने से मुख्य मार्ग पर आए दिन जाम रहने लग गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो