scriptरात को घर से निकला, सुबह ट्रांसफॉर्मर से चिपका मिला तो मचा कोहराम | Came out of the house at night, in the morning got stuck with the tran | Patrika News

रात को घर से निकला, सुबह ट्रांसफॉर्मर से चिपका मिला तो मचा कोहराम

locationबगरूPublished: Aug 10, 2020 11:14:48 pm

Submitted by:

Ashish Sikarwar

शहर के कचौलिया रोड स्थित तेजाजी मंदिर के पास एक अधेड़ ने बीती रात को ट्रांसफॉर्मर पर चढ़कर करंट से जान दे दी। सोमवार सुबह करंट से झुलसे शव को देख हर किसी की रूह कांप उठी। मृतक कचौलिया निवासी मांगीलाल बराला (55) है।

रात को घर से निकला, सुबह ट्रांसफॉर्मर से चिपका मिला तो मचा कोहराम

शहर के कचौलिया रोड स्थित तेजाजी मंदिर के पास एक अधेड़ ने बीती रात को ट्रांसफॉर्मर पर चढ़कर करंट से जान दे दी। सोमवार सुबह करंट से झुलसे शव को देख हर किसी की रूह कांप उठी। मृतक कचौलिया निवासी मांगीलाल बराला (55) है।

चौमूं. शहर के कचौलिया रोड स्थित तेजाजी मंदिर के पास एक अधेड़ ने बीती रात को ट्रांसफॉर्मर पर चढ़कर करंट से जान दे दी। सोमवार सुबह करंट से झुलसे शव को देख हर किसी की रूह कांप उठी। मृतक कचौलिया निवासी मांगीलाल बराला (55) है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आपूर्ति बंद करवाई और विद्युत निगम कार्मिकों के सहयोग से शव उतारा। दोपहर में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। हालांकि शाम तक परिजनों ने थाने में मर्ग कायम नहीं करवाय। इधर आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। हालांकि वह शराब का भी आदी था।

 

रात 12 बजे से गायब था
परिजनों के मुताबिक मांगीलाल रविवार रात 12 बजे तक तो घर पर था। इसके बाद परिजन सो थे। सुबह जाग होने पर परिजन बाहर आए तो मांगीलाल ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ा था। हालांकि जंप हटने से आपूर्ति नहीं हो रही थी। बकौल पुलिस ट्रांसफॉर्मर घर से करीब 20 मीटर दूर ही है। आत्महत्या के कारण पता नहीं चले हैं।

 

परिवार में मचा कोहराम
मांगीलाल की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक चार भाइयों में छोटा था। उसके दो बेटे और दो बेटियां हैं। पत्नी लाड़ादेवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बुजुर्ग मां अमरी देवी की आंखों से भी रुलाई थम नहीं रही थी।
अधेड़ का शव ट्रांसफॉर्मर पर करंट से झुलसा मिला। हालांकि परिजनों ने अभी रिपोर्ट नहीं दी है। आत्महत्या के पुख्ता कारणों का पता नहीं चला है।
हेमराजसिंह, थाना प्रभारी, चौमूं

 


अधेड़ ने ट्रांसफॉर्मर के करंट से आत्महत्या की है। रात 2.40 बजे बड़े पावर हाउस में फाल्ट आया था। उसी दौरान ट्रांसफॉर्मर से जंपर हट गए। इसी से अनुमान लगाया जा रहा कि मृतक उसी दौरान चढ़ा होगा।
टीसी सिंघल, अधिशासी अभियंता चौमूं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो