scriptLOCKDOWN: रोकथाम के प्रयासों पर सीएचसी प्रशासन लगा रहा ग्रहण | CHC administration eclipsing prevention efforts | Patrika News

LOCKDOWN: रोकथाम के प्रयासों पर सीएचसी प्रशासन लगा रहा ग्रहण

locationबगरूPublished: Mar 27, 2020 10:23:39 pm

Submitted by:

Teekam saini

दवा, पर्ची काउंटरों पर नहीं मरीजों की दूरी बनाए रखने के नहीं किए प्रयास

LOCKDOWN: रोकथाम के प्रयासों पर सीएचसी प्रशासन लगा रहा ग्रहण

LOCKDOWN: रोकथाम के प्रयासों पर सीएचसी प्रशासन लगा रहा ग्रहण

जयपुर. बस्सी में कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए एसडीएम व पुलिस प्रशासन भरसक कोशिश में जुटे हुए है, लेकिन सीएचसी प्रशासन की लापरवाही लोगों को भारी पड़ सकती है। अस्पताल परिसर में चिकित्सक कक्ष हो या पर्ची काउंटर या फिर दवा केंद्र। यहां मरीज एक दूसरे से सटकर खड़े रहते है। इससे यह महामारी फैलने की आशंका बनी हुई है। सड़कों पर तो पुलिस लोगों के डण्डे मारकर खदेड़ रही है। वाहनों को चालान व जब्त कर रही है। उपखंड प्रशासन लोगों को घर-घर जाकर महामारी से बचाव के उपाय बता रहा है। इसके साथ ही दुकानदार भी समझादारी दिखाते दुकानों के आगे रस्सियां लगाकर दूरी बनाए रखने का संदेश दे रहे है। वहीं अस्पताल प्रशासन मरीजों को दूरी बनाए रखने के लिए कदम नहीं उठा रहा है। इससे सरकार व उपखंड प्रशासन की मेहनत पर पानी फैरता नजर आ रहा है।
जरुरतमंद प्रतिष्ठान ही खुले
लॉक डाउन के चलते कस्बा का बाजार पूर्णत बंद रहा। लोग भी घरों से नहीं निकल रहे है। बाजार में सिर्फ परचून के सामान, मेडिकल के प्रतिष्ठान ही खुले रहे। इनसे लोग जरुरत के सामानों की खरीदारी की। लोगों ने आराम से खरीदारी कर घर चले गए। पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद नजर आया। लोग वायरस को फैलने के प्रयासों की उपखंड व पुलिस प्रशासन की तारीफ भी करने लगे है। लोगों ने कहा कि यदि प्रशासन और अधिक सख्ती दिखाए तो लोगों की आदतें सुधर सकती है। अभी भी प्रशासन को और सख्ती दिखाने की आवश्यकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो