Women's Day :- महिला दिवस से पहले विराटनगर में सनसनी... महिला का कंकाल मिला
Female skeleton found in viratnagar :- महिला दिवस (Women's Day) से पहले विराटनगर में सनसनी... महिला का सालभर पुराना कंकाल मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लिया कब्जे में। अंडरपास में मिला कंकाल।

आंतेला. विराटनगर थाना इलाके के ग्राम पंचायत छीतोली स्थित खरबूजी के पास नहर में महिला का कंकाल मिला है। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर विराटनगर थाना प्रभारी सुरेशचंद व एएसआई रामसिंह पहुंचे और कंकाल को कब्जे में लिया। पुलिस ने बताया कि यहां खरबूजी के पास निर्मित अण्डर ग्राउण्ड नहर में महिला का कंकाल मिला है।
पहचान भी नहीं हुई
कंकाल करीब एक साल पुराना प्रतीत हो रहा है, शिनाख्त नहीं हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार रात अण्डरग्राउण्ड बनी नहर की सुरंग में एक गाय घुस गई। गाय को निकालने के लिए अन्दर नहर में घुसे लोगों ने कंकाल पड़ा देखा। बाद में विराटनगर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फिर बनाया शिकार
बिचून. ग्राम पंचायत झरना के कोटजेवर ग्राम के मुख्य मार्ग पर लगे विद्युत ट्रांसफार्मर से चोर ऑयल व कॉपर चोरी कर ले गए। ग्राम पंचायत झरना के पूर्व वार्ड पंच राजेश मीणा ने बताया कि सड़क किनारे लगे इस ट्रांसफार्मर की कुछ माह पहले चोरी होने पर दूसरा लगाया गया था तथा चोरों ने इसे फिर निशाना बनाया है।
अब पाइए अपने शहर ( Bagru News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज