टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले
एसीपी प्रमोद कुमार स्वामी के सुपरविजन व थानाधिकारी बनवारी लाल मीणा के नेतृत्व में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले व मृतक का मोबाइल चेक किया तो उसमें सामने रहने वाली महिला की क्लिपिंग मिली। इस पर पुलिस ने महिला को डिटेन कर उससे पूछताछ की तो उसने युवक की हत्या करना स्वीकार कर लिया। इस पर पुलिस ने आरोपी विनोद कंवर (37) पत्नी नरेंद्र सिंह राठौड़ निवासी नागौर को गिरफ्तार कर लिया।

संबंध बनाने की जिद बनी हत्या का कारण
गिरफ्तार महिला ने पूछताछ में बताया कि पति सुबह 7 बजे काम पर चला गया। इसके बाद घर पर सुभाष कुमावत व विनोद कंवर ही थे। सुभाष ने संबंध बनाने की जिद की लेकिन उसके मना करने पर झगड़ा हो गया। इस दौरान विनोद कंवर ने सुभाष का मुंह व गला दबा दिया, उससे उसकी मौत हो गई। महिला ने उसे घसीटकर खिड़की के पास पटक दिया।

दो वर्ष से थे संबंध, उसे रास्ते से हटाना चाहती थी
करधनी थानाधिकारी बनवारीलाल मीणा ने बताया कि मृतक सुभाष और महिला के बीच करीब 2 साल से संबंध थे। दोनों के बीच संबंधों के बारे में उसके पति और घर वालों को पता चल गया था। इसलिए उसे रास्ते से हटाना चाह रही थी। मृतक सुभाष उसे अपने साथ रखने की कहता था तो इस बारे में महिला मित्र के पति को पता चल गया। इसी को लेकर पति के साथ भी अनबन शुरू हो गई। महिला ने पति के खिलाफ भी दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया था।

हत्या के बाद काम करने गई फैक्ट्री
पुलिस ने बताया कि सुभाष की हत्या के बाद महिला विनोद कंवर काम करने फैक्ट्री चली गई। दोपहर में वह वापस घर आई और डेढ़ घंटे बाद वापस चली गई। घर आने के बाद पति को बोल कर सुभाष को चाय पीने के लिए बुलाने की बात कही। पति ने जब देखा तो सुभाष मृत पड़ा था जिसकी सूचना मकान मालिक और पुलिस को दी। अपने पति के सामने भी सुभाष के मामले में विनोद कंवर अनजान बनी रही।