scriptLock Down : लॉकडाउन में सीमाएं सील, पुलिस बरत रही सख्ती | Limits seal in lockdown | Patrika News

Lock Down : लॉकडाउन में सीमाएं सील, पुलिस बरत रही सख्ती

locationबगरूPublished: Mar 31, 2020 08:36:28 pm

Submitted by:

Narottam Sharma

प्रदेश के अलावा जिलों की सीमाओं पर पलायन कर रहे श्रमिकों को रोकने और उनका वही क्वारेंटाइन करने और भोजन उपलब्ध कराने के लिए सरकारी स्कूलों को आश्रय स्थल के रूप में चयनित किया गया है।

Lock Down : लॉकडाउन में सीमाएं सील, पुलिस बरत रही सख्ती

Lock Down : लॉकडाउन में सीमाएं सील, पुलिस बरत रही सख्ती

कोटपूतली. लॉकडाउन की पालना में सरकार के जो जहां है उसे वहीं रोकने के आदेशों के बाद सड़क पर अब पलायन करने वाले श्रमिक नजर नहीं आ रहे हैं। प्रदेश के अलावा जिलों की सीमाओं पर पलायन कर रहे श्रमिकों को रोकने और उनका वही क्वारेंटाइन करने और भोजन उपलब्ध कराने के लिए सरकारी स्कूलों को आश्रय स्थल के रूप में चयनित किया गया है।
सरकार के आदेश के बाद राजमार्ग के निकट जयपुर अलवर और हरियाणा सीमा पर गोनेड़ा व पनियाला उच्च माध्यमिक विद्यालय के अलावा पावटा के उमावि व जवाहर नवोदय विद्यालय पावटा को आश्रय स्थल के रूप में चयनित किया गया है, लेकिन गोनेड़ा व पनियाला में एक भी श्रमिक नहीं रुका हुआ है।
पुलिस कर्मियों की ड्यूटी बदली जा रही रही। पनियाला थाना प्रभारी हितेश शर्मा व दो उप निरीक्षक लगातार गश्त कर जिले की अलवर प्रदेश की गोनेड़ा सीमा पर नजर रखे हुए हैं। सीमाओं पर पुलिस बिना परमिशन के आ रहे कई वाहनों को लौटा रही है। पुलिस के अनुसार अधिकतर लोग वाहन में बीमार सवार होने की बात कहते हैं।
सुविधाएं कराएंगे मुहैया
अभी तक किसी भी श्रमिक के सीमाओं की चैक पोस्ट पर आने की जानकारी नहीं है। यदि दूसरे जिलों से श्रमिक आते हैं तो उनको आश्रय स्थल में रोककर जांच करवा कर इन्हें क्वॉरेंटाइन पर रखा जाएगा प्रशासन की ओर से इनको भोजन सहित अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी।
— दिनेश यादव, उप अधीक्षक, कोटपूतली
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो