scriptCorona : अब दो स्थानों पर और लगेंगे व्हीकल सेनेटाइजर | Now two places will have more vehicle sanitizers | Patrika News

Corona : अब दो स्थानों पर और लगेंगे व्हीकल सेनेटाइजर

locationबगरूPublished: Apr 03, 2020 10:34:07 pm

Submitted by:

Narottam Sharma

सराहनीय पहल : डाकबेल पुलिया के नीचे व सब्जी मंडी में तैयार करेंगे पुलिस मित्र। गुरुवार को यहां पहले व्हीकल सेनेटाइजर का उद्घाटन किया गया था। इसके कारगर होने के बाद अब इन्हें अन्य स्थानों पर भी लगाया जाएगा।

Corona : अब दो स्थानों पर और लगेंगे व्हीकल सेनेटाइजर

Corona : अब दो स्थानों पर और लगेंगे व्हीकल सेनेटाइजर

बगरू. अब बगरू में दो स्थानों पर व्हीकल सेनेटाइजर और लगाए जाएंगे। इसके लिए भामाशाहों की मदद लेकर इन्हें तैयार कराया जाएगा। कस्बे में डाकबेल पुलिया के नीचे व सब्जी मंडी में पुलिस मित्र जल्द ही व्हीकल सेनेटाइजर लगाएंगे। ज्ञात रहे कि गुरुवार को यहां पहले व्हीकल सेनेटाइजर का उद्घाटन किया गया था। इसके कारगर होने के बाद अब इन्हें अन्य स्थानों पर भी लगाया जाएगा।
थानाधिकारी बृजभूषण अग्रवाल ने बताया कि पुलिस मित्र टीम लीडर मदन चौधरी के निर्देशन में अब नए व्हीकल सेनेटाइजर तैयार होंगे। शुक्रवार सुबह से बस स्टैंड पर जो यहां से गुजरा वह सेनेटाइज होकर निकला। पुलिस मित्र टीम अब बगरू डाकबेल पुलिया के नीचे व सब्जी मण्डी के लिए भी भाामाशाह के सहयोग से दो और चैंबर तैयार करा रही है।
गौरतलब है कि व्हीकल सेनेटाइजर में पांच सैकण्ड में ही वाहन पूर्ण रूप से सेनेटाइज हो जाएगा। संभवतया यह राजस्थान में पहला सेनेटाइजर चेंबर तैयार किया गया है।
इन्होंने किया तैयार
व्हीकल सेनेटाइजर को टीम के अहसान लुहार, शकील, हमीद, कमरूद्दीन, सुरेश कुमावत, जाकिर हुसैन की टीम ने बनाया है। तुर्की के वीडियो के आधार पर इसका ढांचा तैयार किया गया। लॉकडाउन के दौरान पानी की प्रेशर मोटर व फुहारों के लिए नोजल नहीं मिलने पर आरओ सिस्टम की मोटर लगाई गई। कुछ जुगाड़ आदि कर नोजलों की जगह हेयर ड्रेसर में काम में लिया जाने वाले आठ स्प्रे सिस्टम भी लगाए गए। इसको चालू व बंद करने के लिए स्विच भी लगाया गया है। जब प्रेशर कम लगा तो पंक्चर वाले क कप्रेशर उधार लिया गया। चेंबर में हाथ धोने के लिए भी सेनेटाइजर लगाया गया है। कम्प्रेशर के अलावा इसकी कुल लागत करीब 20 हजार रुपए आई है।
ऐसा है सेनेटाइज लिक्विड
हौम्योपैथिक चिकित्सक डॉ.अरविन्द दाधीच ने बताया कि इसमें नीम, तुलसी, स्प्रिट आदि से सेनेटाइजर तैयार किया गया है। इसका किसी भी प्रकार का साइड इफैक्ट भी नहीं है। ना ही आंखों में जलन होती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो