scriptShriram temple construction : किसने कितनी राशि की समर्पण | Shriram temple construction: who surrendered how much amount | Patrika News

Shriram temple construction : किसने कितनी राशि की समर्पण

locationबगरूPublished: Feb 09, 2021 11:07:40 pm

Submitted by:

Gourishankar Jodha

जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान में लोग बढ़ चढ़कर ले रहे हिस्सा, समर्पण राशि के सौंपे चेक

Shriram temple construction : किसने कितनी राशि की समर्पण

Shriram temple construction : किसने कितनी राशि की समर्पण

कोटपूतली। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान में लोग बढ़ चढ़कर निधि समर्पण कर रहे हैं।
अभियान में विजयानंद भारद्वाज ने 1 लाख 11 हजार, भाजपा जिला महामंत्री यादराम जांगल ने 1 लाख 21 हजार, पूर्व ब्लाक चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय यादव ने 1 लाख 11 हजार रुपए का चेक सौंपा।
समर्पणकर्ता लोगों का आभार
इसी प्रकार विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष रामविलास सिंघल ने 1 लाख 11 हजार, भारत विकास परिषद के संरक्षक प्रेम कुमार गुप्ता ने 1 लाख 11 हजार व अशोक कुमार बंसल ने 1 लाख 01 हजार की निधि के चेक का समर्पण प्रांत प्रचारक को किया। इस मौके पर अभियान प्रमुख पूरणमल भरगड़ ने सभी समर्पणकर्ता लोगों का आभार व्यक्त किया और निधि समर्पण अभियान को गांव गांव तक पहुंचाने की बात कही।
प्रांत प्रचारक के प्रवास पर साढ़े छह लाख रुपए संग्रह
पावटा. श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण समिति ने प्रांत प्रचारक के प्रवास पर 6,51000 रुपए संग्रह किए गए। संघ के जिला संघ चालक पुरुषोत्तम कृ ष्ण मिश्रा ने बताया कि भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री कुलदीप धनकड़ ने 1,21,121, भामाशाह गोपाल अग्रवाल 100001, मनोज मित्तल 51 हजार, महादेव यादव 51 हजार सहित गोयल आयरन स्टोर, पावटा अग्रवाल समाज कोषाध्यक्ष विमल गर्ग, महेश पारीक कम्पाउन्डर, पवनबली कुमावत, प्रतापसिंह पाथरेडी, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष बद्री प्रसाद धनकड़, सिद्धार्थ टोरड़ा, लीलाराम गुर्जर, मुखराम धनखड़ ने भी समर्पण किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो