scriptसमाजकंटक ने नंदी के पेट में घोंपा सरिया | snatched snake in Nandi's stomach | Patrika News

समाजकंटक ने नंदी के पेट में घोंपा सरिया

locationबगरूPublished: Mar 31, 2020 10:45:40 pm

Submitted by:

Ramakant dadhich

– ग्रामीणों में आक्रोश

समाजकंटक ने नंदी के पेट में घोंपा सरिया

समाजकंटक ने नंदी के पेट में घोंपा सरिया

कालवाड़. हरमाड़ा थाना क्षेत्र के नारदपुरा गांव में मंगलवार को एक समाजकंटक ने नंदी के पेट में सरिया घोपा दिया। पेट में आर-पार हुए सरिए को देख आसपास के लोग एकत्र हो गए और आक्रोश उत्पन्न हो गया। महेन्द्र सिंह नारदपुरा ने बताया कि सुबह इसी गांव के एक समाज कंटक ने नंदी (सांड) की पिटाई करने के बाद लोहे के सरिए को पेट में घोंप दिया। सूचना पर ग्रामीण एकत्र हो गए और इसकी सूचना हरमाड़ा पुलिस को दी। सूचना पर चेतक से पुलिस मौके पर आई नंदी के सरिया घोंपने की घटना का जायजा लिया। महेन्द्र सिंह व अन्य ग्रामीणों ने पशु चिकित्सक को बुलाकर नंदी के पेट में घुसे सरिए को बाहर निकाल उपचार करवाया।
आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
इस बारे में महेंद्र सिंह नाथावत ने मामला दर्ज करवाया। थाना अधिकारी रमेश चंद सैनी ने बताया कि नंदी को घायल करने के मामले में आरोपी राम अवतार निवासी नारदपुरा के खिलाफ गोवंश अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो