बगरू

मोक्षधाम में हुआ कुछ ऐसा, लोग जान बचाकर भागे

श्मशान घाट परिसर में गुरुवार को शवयात्रा में शामिल लोगों पर मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया।

बगरूSep 20, 2019 / 11:04 pm

Dinesh

मोक्षधाम में हुआ कुछ ऐसा, लोग जान बचाकर भागे

बिलान्दरपुर. कस्बे के सती माता मंदिर के पास श्मशान घाट परिसर में गुरुवार को शवयात्रा में शामिल लोगों पर मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया। इससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान कई लोग तो शवयात्रा छोडक़र भाग छूटे। सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा घायलों को कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चार जनों को खेजरोली के एक निजी अस्पताल में रैफर किया गया।
जानकारी के अनुसार बिलान्दरपुर निवासी भैंरूराम पुत्र घीसाराम योगी का शुक्रवार दोपहर में निधन हो गया, शाम 5 बजे अंतिम संस्कार करने के लिए शव को श्मशान ले जाया गया। इस दौरान वहां अगरबत्तियों के धुएं से खेजड़ी के पेड़ पर लगे छाते से मधुमक्यिों ने अचानक हमला कर दिया। जिससे करीब एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। मधुमक्खियों के हमले के दौरान कई तो भाग छूटे। वहीं कई लोग वहीं गिर पड़े।
ये हुए घायल
ग्रामीणों के अनुसार मधुमक्खियों के हमले में बजरंगलाल योगी, भैरव योगी (धोबलाई), गोपाल योगी, मालीराम योगी की हालत गंभीर होने से कस्बे के एक निजी चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद खेजरोली के लिए रैफर किया गया। वहीं नंदकिशोर योगी, मुकेश, लालचन्द, मोहित, घीसाराम सहित अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुटी दे दी गई। करीब दो घंटे बाद स्थिति सामान्य होने पर शव का अंतिम संस्कार किया गया। )
टैम्पो-बाइक की टक्कर में एक जना घायल
गोविन्दगढ़. कस्बे के निकट राजमार्ग पर टैम्पो ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार एक जना घायल हो गया। 108 एम्बुलेंसकर्मी यशवंत ने बताया कि बोल्डूकाबास दातारामगढ़ निवासी भगवानाराम चौधरी पुत्र नारायणलाल बाइक पर सवार होकर रींगस से चौमूं की आेर जा रहा था। इसी दौरान राजमार्ग पर सामने से आ रहे टैम्पो ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार भगवानाराम घायल हो गया। जिसे गोविन्दगढ़ सीएचसी मेें भर्ती करवाया गया।

Home / Bagru / मोक्षधाम में हुआ कुछ ऐसा, लोग जान बचाकर भागे

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.