scriptकिसानों को मेहनत को चट कर रही यह बीमारी | This disease is hurting farmers hard | Patrika News
बगरू

किसानों को मेहनत को चट कर रही यह बीमारी

तहसील क्षेत्र में किसानों की फसलों को लट चट कर रही हैं। जिससे किसानों की चिंता बहुत ज्यादा बढ़ गई हैं। वही कृषि पर्यवेक्षक भी फसलों का जायजा लेकर बचाव के उपाय बताएं। यहां कुछ दिनों से खेतो में पकने को तैयार बाजरे की फसलों को लट नुकसान पहुंचा रही हैं।

बगरूSep 19, 2020 / 08:05 pm

Ashish Sikarwar

किसानों को मेहनत को चट कर रही यह बीमारी

तहसील क्षेत्र में किसानों की फसलों को लट चट कर रही हैं। जिससे किसानों की चिंता बहुत ज्यादा बढ़ गई हैं। वही कृषि पर्यवेक्षक भी फसलों का जायजा लेकर बचाव के उपाय बताएं। यहां कुछ दिनों से खेतो में पकने को तैयार बाजरे की फसलों को लट नुकसान पहुंचा रही हैं।

जयपुर/कोटखावदा. तहसील क्षेत्र में किसानों की फसलों को लट चट कर रही हैं। जिससे किसानों की चिंता बहुत ज्यादा बढ़ गई हैं। वही कृषि पर्यवेक्षक भी फसलों का जायजा लेकर बचाव के उपाय बताएं। यहां कुछ दिनों से खेतो में पकने को तैयार बाजरे की फसलों को लट नुकसान पहुंचा रही हैं। लट बाजरें की फसल में जड़ से लेकर ऊपर सट्टे तक फैली हुई हैं। एक ओर लट बाजरे की फसल को जड़ो से चट करने से फसल सुख रही हैं। वही दूसरी ओर बाजरे के सट्टे में ऊपरी भाग में पकने को तैयार दानों को चट कर रही हैं। जिसको लेकर किसान बहुत ज्यादा चिंतित है किसानों ने बताया कि बाजरे की फसल को लट से बचा पाना मुश्किल हो रहा है। किसान कड़ी मेहनत से फसलों की बुआई करने के बाद उसे पैदावार की उम्मीद कर रहा है। लेकिन नुकसान की आशंका से किसानों को चिंता दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है। वही कृषि विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण करने पर पाया की बाजरा फसल के सिटटो को बाजरे के दानों को लट खाकर नष्ट कर रही है। जिससे फसलों की उत्पादकता पर फर्क पड़ेगा। वही किसानों को नुकसान हो रहा है।

 

बाजरे के प्रति सट्टा में 5 से 10 तक हैं लटो की संख्या
फसल में लट का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। जिससे बाजरे की फसलों में प्रति सटटा लगभग 5 से 10 तक लट देखी जा रही है ओर यही हाल जड़ोंमें भी हो रहा हैं। जो बाजरे की फसल के पकने से पहले ही खाकर चट कर रही हैं।

 

यह बताएं लट से बचाव के उपाय
सहायक कृषि अधिकारी गरूड़वासी घनश्याम शर्मा ने बताया की किसानों को लट की रोकथाम के लिए उपाय बतायें जा रहे हैं। जिससे बाजरे की फसलों में हो रहे लट से नुकसान का बचाव किया जा सके। वही किसानों को लट से बाजरे की फसल को नुकसान से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है किसानों को अन्य फसलों की सुरक्षा को लेकर भी उपचार बताएं और किसानों को फसलों में हो रहे रोगों के प्रति जागरूक किया।

 

इन ग्राम पंचायतों में ज्यादा नुकसान
ग्राम गरूड़वासी,ठीकरिया गुजरान,देहलाला, रूपाहेड़ीकलां, हरिनारायणपुरा, महादेवपुरा सहित कई ग्राम पंचायतों में बाजरे की फसल में लट का प्रकोप है।

 

किसान हुए चिंतित
किसान चिंतित हो गए हैं। जहां किसान पहले ही फसलों में विभिन्न रोगों व विभिन्न कारणों से अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत नहीं कर पा रहे है। अगर ऐसे में फसलों में नुकसान हो गया तो किसानों की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर हो जाएगी ओर घर चलाना मुश्किल हो जाएगा।

Home / Bagru / किसानों को मेहनत को चट कर रही यह बीमारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो