script

Murder: मिट्टी में दबा मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

locationबगरूPublished: Dec 06, 2019 11:49:14 pm

Submitted by:

Teekam saini

– मॉर्निंग वॉक पर आए युवक को दिखाई दिया हाथ

Murder: मिट्टी में दबा मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

Murder: मिट्टी में दबा मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

मूंडरू/बिलान्दरपुर (Murder). करीरी गांव के पीरावाला जोहड़ा में शुक्रवार को एक महिला का शव मिट्टी में दबा मिला। मिट्टी में शव दबा होने की खबर आग की तरफ पूरे गांव में फैल गई और देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवया। मृतका की शिनाख्त करीरी निवासी सावित्री देवी मीणा (30) के रूप में हुई।
जानकारी के अनुसार सुबह लोग जोहड़ा में मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। करीरी निवासी मंगलचंद भी जोहड़े में मॉर्निंग वॉक करने आया था। युवक ने रास्ते के बगल में मिट्टी खुदाई से बने गड्ढे में सात-आठ श्वानों को कुछ बाहर निकालते देखा। नजदीक जाकर देखने पर युवक को मिट्टी के बाहर एक हाथ दिखाई दिया। युवक ने आसपास के लोगों को मौके पर बुलाया। शव मिलने की खबर फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई और सैकड़ो की संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना मिलते ही शाहपुरा डिप्टी राजेश मलिक, अमरसर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह, मनोहरपुर थाना प्रभारी महावीर सिंह, नायब तहसीलदार हरिनारायण रैगर व एसडीएम नरेंद्र मीणा मौके पर पहुंचे। बाद में कोटपूतली एडिशनल एसपी भरत लाल मीणा ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। मामला गंभीर लगने पर पुलिस ने एफएसएल टीम को सूचना दी। दोपहर करीब दो बजे एफएसएल व डॉग स्क्वायड टीम के आने के बाद पुलिस ने खुदाई शुरू की तो महिला का शव निर्वस्त्र अवस्था में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अमरसर सीएचसी में रखवा दिया।
भतीजे ने की शिनाख्त
पुलिस ने असपास के लोगों से महिला के बारे में पूछताछ की। इसी दौरान कालाडेरा निवासी शशिकांत मीना ने महिला की शिनाख्त अपनी बुआ सावित्री देवी के रूप में की। शशिकांत ने बताया कि उसकी बुआ सावित्री की शादी वर्ष 2012 में करीरी निवासी सुनील मीणा के साथ हुई थी। सुनील सीआईएसएफ में पदस्थ है। जिसकी दिल्ली एयरपोर्ट पर ड्यूटी है।
पति-पत्नी में चल रहा था विवाद
शशिकांत के अनुसार सावित्री देवी व उसके पति के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था। सावित्री के माता-पिता ने जनवरी माह में सुनील तथा उसके परिजनों के खिलाफ दहेज तथा मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। पति-पत्नी में विवाद के चलते सावित्री करीब दो साल से पीहर में ही रह रही थी। चार माह पहले दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद सावित्री अपने पति के साथ दिल्ली चली गई थी। 4 नवम्बर की शाम को ससुराल पक्ष ने सावित्री की गुमसुदगी दर्ज कराई। इसकी सूचना पीहर पक्ष को उसकी बड़ी बहन सुनीता ने दी थी। सावित्री की बड़ी बहन सुनीता भी दिल्ली रहती है। दोनों बहन रिश्ते में दिवरानी-जिठानी है। सावित्री के एक चार साल का बेटा भी है। जिसका नाम नैतिक है।
गला दबाकर हत्या की आशंका
महिला का शव नग्न अवस्था में मिला है। महिला के सिर व शरीर पर चोट के निशान भी मिले है। इसके अलावा महिला के मुंह से जीभ व आंखे बाहर निकली हुई थी। चेहरे पर कालापन छाया था। पुलिस ने प्रथम दृष्टया में गला दबाकर महिला की हत्या (Murder) करने के बाद शव को यहां दबाने की आशंका जताई है। वहीं महिला का शव निर्वस्त्र होने के कारण हत्या के पूर्व बलात्कार की बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता। इसका खुलासा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही हो जाएगा।
 

ट्रेंडिंग वीडियो