scriptजमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, 6 घायल | six men and women injured in land stragule | Patrika News

जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, 6 घायल

locationबगरूPublished: Jun 29, 2018 11:16:04 pm

Submitted by:

Kashyap Avasthi

एक ही परिवार के दो पक्षों में चली कुल्हाड़ी-लाठियां

jaipur news in hindi

जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, 6 घायल

सामोद. थाना क्षेत्र के हाथनोदा गांव की सागर वाली ढाणी में शुक्रवार सुबह खेत में बुवाई को लेकर एक ही परिवार के दो पक्ष आमने-सामने हो गए। कहासुनी के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर कुल्हाड़ी व लाठियों से हमला कर दिया। जिसमें महिलाओं सहित छह जने घायल हो गए। दो गंभीर घायलों को जयपुर रैफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार सागरवाली ढाणी में शुक्रवार सुबह एक पक्ष खेत में बुवाई कर रहा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठियों व कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। इसके बाद महिलाएं भी झगड़े में शामिल हो गईं। खूनी संघर्ष में छोटूराम पुत्र चंदाराम, प्रहलाद पुत्र चंदाराम, कैलाश पुत्र चदाराम सहित करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
घायलों को सामोद सीएचसी में उपचार के लिए लाया गया। इनमें से छोटूराम व प्रहलाद को प्राथमिक उपचार के बाद एसएमएस अस्पताल रैफर कर दिया। सूचना पर सामोद थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना की जानकारी ली। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से थाने में मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया है।
हादसे में वृद्धा की मौत
दौलतपुरा. हरमाड़ा थाने के पास शुक्रवार सुबह हादसे में एक वृद्धा की मौत हो गई। हरमाड़ा थाना प्रभारी लखन ङ्क्षसह ने बताया कि अंजिला नगर जोड़ला निवासी सुशीला देवी (63) पत्नी गिरधारी लाल महाजन को थाने के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल महिला की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने शव का कांवटिया अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
हादसे में चौमूं निवासी युवक की मौत
चन्दवाजी. अजमेर बाइपास हाइवे पर स्थित सेवड़ माता मंदिर के पास गुरुवार देर शाम वाहन की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार की शुक्रवार को निम्स अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। एएसआई पप्पू सिंह ने बताया कि गुरुवार देर शाम वार्ड 31 रींगस रोड, चौमूं निवासी हेमंत शर्मा (26) पुत्र राजेंद्र शर्मा बाइक से चंदवाजी से चौमूं की ओर जा रहा था कि सेवड़ माता मंदिर के पास ढलान में किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे हेमंत गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निम्स अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो