script

प्रियंका गांधी के ट्वीट का बेसिक शिक्षा मंत्री ने दिया कड़ा जवाब, पार्टी में मचा हड़कम्प

locationबहराइचPublished: Jun 29, 2019 09:30:07 pm

Submitted by:

Neeraj Patel

प्रियंका गांधी के ट्वीट पर यूपी सरकार की बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जयसवाल ने भी कड़ा ज़वाब दिया

Basic Education Minister answer on Priyanka Gandhi's tweets

प्रियंका गांधी के ट्वीट का बेसिक शिक्षा मंत्री ने दिया कड़ा जवाब, पार्टी में मचा हड़कम्प

बहराइच. उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ते क्राईम ग्राफ़ के माहौल को देखते हुए जहां कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर प्रदेश की योगी सरकार पर करारा तंज कसा है। वहीं प्रियंका गांधी के ट्वीट पर यूपी सरकार की बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जयसवाल ने भी कड़ा ज़वाब दिया है।

आपको बता दें कि प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीटर हैंडिल के जरिये योगी सरकार पर सवाल खड़ा किया था कि पूरे प्रदेश में अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। एक के बाद एक आपराधिक घटनाएं हो रही हैं मगर प्रदेश भाजपा सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। क्या उत्तर प्रदेश सरकार ने अपराधियों के सामने आत्म समर्पण कर दिया है? इस मामले पर योगी सरकार की बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जयसवाल ने अपना तर्क देते हुए, प्रियंका गांधी की बात को हास्याप्रद बात करार दिया।

इसके आगे उन्होंने कहा कि जनता जनार्दन से कुछ नहीं छुपता, अगर ऐसा हो रहा होता तो आज हम विपक्ष में बैठे होते। विपक्ष में बैठने लायक उनको सीटें नहीं मिली हैं। फिर भी ऐसी बात कर रही हैं जिस बात पर हमें हंसी आ रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो