script

हमीरपुर के बाद अब बीजेपी के इस विधायक की छिन सकती है सदस्यता, ट्रिपल मर्डर केस में हैं आरोपी

locationबहराइचPublished: Sep 07, 2019 01:31:31 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

– बहराइच की एडीजे कोर्ट में ट्रिपल मर्डर केस की चल रही सुनवाई- हरदी थाना क्षेत्र के तिहरे हत्याकांड में मुख्य आरोपित हैं महसी से भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह

BJP MLA Sureshwar Singh

हरदी थाना क्षेत्र के तिहरे हत्याकांड में मुख्य आरोपित हैं महसी से भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के एक और भाजपा विधायक की सदस्यता छिन सकती है। बहराइच जिले के महसी विधानसभा सीट से विधायक सुरेश्वर सिंह समेत छह लोगों पर एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या का मामला चल रहा है। 24 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में उन्हें आज सजा सुनाई जा सकती है। इससे पहले हत्या के एक पुराने मामले में हमीरपुर से भाजपा विधायक रहे अशोक सिंह चंदेल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी, जिसके बाद उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई थी।
वर्ष 1995 में महसी के हरदी थाना क्षेत्र में गोरकरन सिंह समेत तीन लोगों की हत्या कर दी गई थी। मामले में सुरेश्वर सिंह और उनके भाइयों सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की सुनवाई एडीजी कोर्ट में चल रही थी। सितंबर 2018 में मुकदमा इलाहाबाद हाईकोर्ट स्थानांतरित कर दिया गया था। अब फिर से मामला एडीजे कोर्ट बहराइच में स्थानांतरित कर दिया गया। एडीजे कोर्ट में सुनवाई चल रही है। अगर उन्हें दोषी करार देते हुए सजा सुनाई गई, तो यूपी की एक और विधानसभा सीट रिक्त हो जाएगी, जिस पर उपचुनाव हो सकता है।

ट्रेंडिंग वीडियो