scriptबिना पुलिस को जानकारी दिए मृत युवक और महिला का किया गया अंतिम संस्कार | Boy and woman found dead people did thier crematorium ceremony | Patrika News

बिना पुलिस को जानकारी दिए मृत युवक और महिला का किया गया अंतिम संस्कार

locationबहराइचPublished: Jan 15, 2019 10:57:24 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

दोनों ही मामलों में पुलिस को कुछ नहीं बताया गया।

Antim Sanskar

Antim Sanskar

श्रावस्ती. मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत शिकारी चौड़ा में बीती रात एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद मृतका के भाई व आस-पास के लोगों ने बिना पुलिस को सूचना दिए उसका अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं इसी गांव के मजरा गनेश पुर में सोमवार सुबह एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में उसका भी अंतिम संस्कार कर दिया, लेकिन पुलिस को इसके बारे में कुछ नहीं बताया। इस मामले में मल्हीपुर पुलिस का कहना है कि इस बारे में कोई तहरीर नहीं मिली है।
ये भी पढ़ें- दरोगा की बेटी तलाक के बाद करने लगी अकेला महसूस, फिर एक दिन यह चीज गोदाम में ले जाकर कर लिया लगी..

मायके में की आत्महत्या-

श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के शिकारी चौड़ा गांव निवासिनी उमा देवी (25) पुत्री अवध नरेश का विवाह कुछ वर्ष पूर्व नवाबगंज थाना क्षेत्र के गुलहरिया गांव में हुआ था। विगत एक माह से उमा अपने मायके में ही रह रही थी। रविवार रात उमा ने अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि उमा के माता-पिता धार्मिक यात्रा पर गए हुए थे। केवल उमा का भाई ही घर में अपने कमरे में था। वहीं सोमवार सुबह जानकारी होने पर मृतका के भाई व आसपास के लोगों ने बिना पुलिस को सूचना दिए उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
ये भी पढ़ें- मायावती को मिला जन्मदिन का सबसे बड़ा गिफ्ट, इस प्रदेश के पूर्व सीएम ने की मुलाकात

युवक ने यूं की आत्महत्या-

वहीं इसी गांव के मजरा गनेश पुर में सोमवार सुबह एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए उसका अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों की मानें तो गनेश पुर निवासी सहजराम सीतापुर जिले में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। उनकी कोई औलाद नहीं थी, इसलिए उन्होंने अपने छोटे भाई शत्रुघ्न के बेटे लवकुश को गोद ले लिया था। उन्नीस वर्षीय लवकुश ने सोमवार सुबह अपने कमरे में अज्ञात कारणों से अपने आपको देशी तमंचे से गोली मार ली। जिससे लवकुश की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में बिना पुलिस को सूचना दिए लवकुश का अंतिम संस्कार कर दिया।
पुलिस का यह है कहना-

वहीं इन दोनों मामलों में मल्हीपुर थाना प्रभारी आर0एन0 सिंह बताते हैं कि अभी इस मामले में कोई जानकारी नहीं है और न ही किसी द्वारा कोई तहरीर मिली है। अगर तहरीर मिलती है तो मामले की जांच की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो