बहराइच

अराजक तत्वों ने नवरात्रि पर बिगाड़ा यहां का साम्प्रदायिक माहौल

उत्तर प्रदेश की सत्ता में काबिज योगी सरकार बीते 19 सितम्बर को अपने कार्यकाल के 6 माह का समय सकुशल पूरा करने का स्वेत पत्र जारी किया।

बहराइचSep 21, 2017 / 02:33 pm

आकांक्षा सिंह

बहराइच. उत्तर प्रदेश की सत्ता में काबिज योगी सरकार बीते 19 सितम्बर को अपने कार्यकाल के 6 माह का समय सकुशल पूरा करने का स्वेत पत्र जारी किया। इस दौरान उन्होंने कहा बीते 6 माह के दरमियान किसी भी जिले में दंगे और बवाल जैसी एक भी घटना सामने नहीं आने पायी है। पूर्ववर्ती सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के शासनकाल में हर हफ्ते यूपी के किसी न किसी जिले में दंगे बवाल की घटनाएं होना एक आम प्रक्रिया बन चुकी थी।

दुर्गा प्रतिमा पर गन्दा पानी फेकनें से यहाँ बिगड़ा माहौल

भारत नेपाल बार्डर पर बसे अति संवेदनशील जिले बहराइच के थाना रिसिया क्षेत्र के आजादनगर इलाके में गाजे बाजे के साथ स्थापना के लिये जा रही एक दुर्गा प्रतिमा के ऊपर स्थानीय मदरसे में छुपे कुछ अराजक तत्वों ने प्रतिमा के ऊपर गन्दा पानी फेंक कर माहौल को ख़राब करने का कुचक्र रच डाला,रिसिया क्षेत्र में स्थित मदरसे के लोगों द्वारा की गयी इस ओछी हरकत से दुर्गा प्रतिमा के साथ चल रही सैकड़ों लोगों की भीड़ बुरी तरह आक्रोशित हो गयी। इस दौरान दोनों तरफ से एकाएक पथराव, तोड़फोड़ के साथ ही तनाव की स्थिती पैदा हो गयी। इसी बात से नाराज लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर स्थापना के लिये जा रही दुर्गा प्रतिमा को सड़क पर रोक जमकर प्रदर्शन शुरू करना शुरू कर दिया। दो गुटों में भड़के इस साम्प्रदायिक बवाल की भनक पाते ही मौके पर पहुंचे SP सिटी कमलेश दीक्षित ने दुर्गा प्रतिमा का अपमान करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई का भरोसा जताया तब जाकर आक्रोशित लोगों का गुस्सा किसी तरह शांत हुआ। ये मामला रिसिया के आजादनगर इलाके में देर रात तक चलता रहा। वहीँ हालात को भाँपते हुए मौके पर 2 कंपनी PAC के साथ ही बड़े पैमाने पर भारी पुलिस फ़ोर्स को चप्पे चप्पे पर तैनात किया गया है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.