scriptमुख्यमंत्री और संघ पर अभद्र टिप्पणी करने वाले पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज | FIR lodged against five people for derogatory comment against CM | Patrika News

मुख्यमंत्री और संघ पर अभद्र टिप्पणी करने वाले पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

locationबहराइचPublished: Nov 16, 2018 02:32:06 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संबंध में फेसबुक पर टिप्पणी करने वाले पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है

YOGI AND RSS

मुख्यमंत्री और संघ पर अभद्र टिप्पणी करने वाले पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बहराइच. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संबंध में फेसबुक पर टिप्पणी करने वाले पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसमें से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह के मुताबिक कोतवाली नगर क्षेत्र के गौरव गुप्ता ने राणा सुलतान जावेद, जीशान जावेद, हारून खां, शफीक खान और किंग खान के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है। आईटी एक्ट के तहत इन पांचो पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना सर्विलांस सेल की मदद से की जा रही है।
14 नवंबर को की थी टिप्पणी

बता दें कि 14 नवंबर को फेसबुक पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथ में हरी झंडी दिखाकर उनके और संघ के खिलाप अभद्र टिप्पणियां की गयी थीं। इस पोस्ट वायरल होने के बाद आक्रोशित लोगों ने प्रोटेस्ट कर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को कहा था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो