scriptपति को अपने ही पत्नी और बेटे के रिश्ते पर था शक, इसलिए उठाया ऐसा कदम कि… | Husband doubt on his wife and son relationship, shot bullet | Patrika News

पति को अपने ही पत्नी और बेटे के रिश्ते पर था शक, इसलिए उठाया ऐसा कदम कि…

locationबहराइचPublished: Feb 19, 2018 03:54:29 pm

Submitted by:

Ashish Pandey

शक्की मिजाज के अलीम ने अपनी पत्नी को इसलिए ही गोली मार दी।
 

Husband doubt on his wife

Husband doubt on his wife

बहराइच. जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनने वाले दंग रह गए। यहां पर एक पिता ने ऐसा कर दिया जिसे कोई सोच भी नहीं सकता है। एक सनकी पति को अपनी पत्नी और बेटे के रिश्ते पर शक था। इसलिए उसने अपनी पत्नी को गोली मार दी। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। जब आसपास के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला का इलाज चल रहा है जबकि आरोपी पति अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
तब तक फरार हो गया
यह मामला बहराइच के रामगांव थाना क्षेत्र के लखौना गांव का है। यहां पर देर रात अलीम नाम के व्यक्ति ने अपनी पत्नी को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर जब घर के लोग दौड़े तब तक आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसके बाद परिजन महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां पर हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने महिला को लखनऊ रेफर कर दिया।
मां भी उसे काफी दुलार करती है
परिजनों ने बताया कि अलीम के तीन बेटे हैं, जिसमें से एक बेटा मानसिक रूप से कमजोर है। इस वजह से वो अपनी मां के पास ज्यादा समय बिताता है और मां भी उसे काफी दुलार करती है। बताया कि अलीम को शक था कि मानसिक रूप से कमजोर बेटे व उसकी पत्नी के बीच नाजायज संबंध है। इसी कारण से उसने अपनी पत्नी को गोली मार है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। रामगांव थाना प्रभारी ब्रह्मानंद सिंह ने बताया कि आरोपी का एक बेटा है, जिसका नाम रियाज है। रियाज मानसिक रूप से काफी कमजोर है। इसके कारण वह अपनी मां के साथ ही रहता है।
अपनी पत्नी से झगड़ता रहता था

परिजनों का कहना है कि अलीम काफी शक्की मिजाज का है। उसे शक था कि मां बेटे के बीच नाजायज संबंध है। जिसे लेकर वो पहले भी अपनी पत्नी से झगड़ता रहता था। देर शाम जब कैया खाना बना रही थी, तभी उसने पीछे से गोली मार दी और फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो