scriptLeopard: आदमखोर हुआ तेंदुआ, दो बच्चों को बनाया निवाला, वन विभाग ने दी सतर्क रहने की सलाह | Leopard became man eater Seen again in bahraich barabanki lucknow | Patrika News

Leopard: आदमखोर हुआ तेंदुआ, दो बच्चों को बनाया निवाला, वन विभाग ने दी सतर्क रहने की सलाह

locationबहराइचPublished: Jan 18, 2022 08:31:32 pm

Submitted by:

Vivek Srivastava

एक बार फिर तेंदुए का खौफ लोगों में दिखने लगा है। जानकारी के मुताबिक ये तेंदुआ अब आदमखोर हो चुका है। हाल की घटनाओं में तेंदुए ने दो बच्चों को अपना निवाला बना लिया है। जिसके बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

leopard_new.jpg

Leopard: आदमखोर हुआ तेंदुआ, दो बच्चों को बनाया निवाला

राजधानी लखनऊ और बाराबंकी के बाद अब तेंदुआ बहराइच में दिखा है। यहां तेंदुए ने दो बच्चों को अपना निवाला बना लिया। दोनों बच्चों के शव क्षत-विक्षत हालत में मिले है। इन बच्चों में एक की उम्र तीन साल और दूसरे की नौ साल थी। बताया जा रहा है कि बहराइच के कतर्नियाघाट के जंगलों से निकल कर ये तेंदुआ आबादी में पहुँच गया था। जिसके बाद तेंदुए ने पहले मैगलपुरवा गाँव में हमला कर तीन साल के बच्चे को उठाया फिर दूसरी घटना ग्राम पकड़िया दीवान में घटी जहां नौ साल के बच्चे को तेंदुआ उठा ले गया। एक ही रात में दो अलग-अलग स्थानों में घटी इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल है और गुस्सा भी। वहीं वन विभाग ने आदमखोर हो चुके इस तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है और लोगों को अकेले घरों से बाहर न निकलने की सलाह भी दी है।
जानकारी के मुताबिक कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर वन रेंज अंतर्गत जंगल से निकल आबादी के बीच पहुंचे तेंदुए ने पहली घटना मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पकड़िया दीवान के मजरा रिक्खा पकड़िया में अंजाम दिया। यहां तेंदुए ने सोमवार रात करीब 7:30 बजे एक घर में घुसकर नौ वर्षीय बच्चे को उठा ले गया। घटनास्थल से कुछ दूरी पर मासूम का शव बरामद हुआ।एक ही रात अलग-अलग स्थानों पर तेंदुए के हमलों में हुई मासूमों की मौत से ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश है। प्रभागीय वनाधिकारी आकाशदीप बधावन ने मौका-मुआयना किया। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर तेंदुएए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें

एक बार फिर तेंदुआ दिखने से लोगों में दहशत

वहीं दूसरी घटना सोमवार की देर रात लगभग 8:30 बजे मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मैगलपुरवा में धावा बोला। तेंदुए हमला कर ग्राम मैगलपुरवा निवासी जल्लन के घर से ननिहाल आए तीन वर्षीय आदित्य पुत्र मनीराम निवासी झालाकला थाना मटेरा को उठा ले गया। मंगलवार की सुबह घटनास्थल से लगभग छह किलोमीटर दूर गांव के किनारे स्थित बाग के समीप मासूम का सिर बरामद हुआ।
लखनऊ में भी रहा तेंदुए का खौफ

आपको बता दें कि इससे पहले राजधानी लखनऊ के रिहायशी इलाकों में काफी दिनों तक तेंदुए दिखा था। जिससे लोगों में दहशत का माहौल था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो