scriptबहराइच में खिला कमल, अक्षरवरलाल गोंड सपा के शब्बीर वालमिकी को एक लाख वोटों से हराया | loksabha election 2019 result bahraich update | Patrika News

बहराइच में खिला कमल, अक्षरवरलाल गोंड सपा के शब्बीर वालमिकी को एक लाख वोटों से हराया

locationबहराइचPublished: May 23, 2019 08:45:16 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

बहराइच से भाजपा प्रत्याशी अक्षयवर लाल विजयी हुए। उन्हें 525512 वोट मिले

bahraich

बहराइच में खिला कमल, अक्षरवरलाल गोंड सपा के शब्बीर वालमिकी को एक लाख वोटों से हराया

बहराइच. इस सीट पर भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी। बहराइच से भाजपा प्रत्याशी अक्षयवर लाल विजयी हुए। उन्हें 525512 वोट मिले। दूसरे स्थान पर सपा के शब्बीर वालमिकी रहे। उन्हें 396843 वोट मिले। कांग्रेस की सावित्री बाई फूले को 34383 वोटों के साथ तीसरा स्थान मिला। प्रसपा से जगदीश कुमार सिंह 2488 मतों के साथ चौथे स्थान पर रहे। बहराइच से गठबंध, कांग्रेस और भाजपा समेत कुल 11 प्रत्याशियों ने जीत हासिल की।
पहले राउंड में भाजपा के उम्मीदवार अक्षयवर लाल गोंड ने बढ़त बनाई तो यह सिलसिला अंत तक चलता रहा। 20 राउंड पूरा होते-होते सपा के एजेंटों का पलायन मतगणना स्थल से शुरू हो गया, जबकि कांग्रेस की प्रत्याशी व सांसद सावित्री बाई फुले मतगणना शुरू होने से पहले ही मतगणना स्थल पहुंची और वोटों का रुझान देखकर वे गेट से ही वापस लौट गई। इसके बाद आखिरी राउंड की मतगणना में भाजपा से अक्षयवर लाल गोंड को 525512, गठबंधन प्रत्याशी शब्बीर अहमद को 396843 व कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री बाई फुले को 34383 मत मिले। इस तरह भाजपा प्रत्याशी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी गठबंधन के प्रत्याशी शब्बीर को 1,28,669 मतों से पराजित कर एक बार फिर बहराइच पर भाजपा का परचम लहरा दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो