scriptदूसरे राज्य में जॉब करता था पति, गांव के लड़के से ही पत्नी की हो गई दिल्लगी, फिर लव स्टोरी का हुआ खौफनाक अंजाम | married lady murder in bahraich | Patrika News

दूसरे राज्य में जॉब करता था पति, गांव के लड़के से ही पत्नी की हो गई दिल्लगी, फिर लव स्टोरी का हुआ खौफनाक अंजाम

locationबहराइचPublished: Nov 12, 2019 05:55:26 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

– शादीशुदा महिला से देर रात मिलने आए दो युवक, सुबह घर के बाहर मिली महिला की लाश, गले में लिपटी मिली साड़ी- बहराइच के एसपी रवींद्र कुमार सिंह के मुताबिक, प्रथम दृष्ट्या महिला से यौन शोषण के कोई सबूत नहीं मिले हैं

murder in bahraich

स्थानीय लोग में चर्चा है कि अवैध संबंधों के चलते महिला की हत्या की गई है

बहराइच. उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में दो युवकों पर आरोप है कि उन्होंने दुष्कर्म के बाद विवाहिता का गला घोंटकर मार डाला। देर रात वह दोनों महिला से मिलने आये थे। पुलिस ने हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। परिजनों का कहना है कि दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की गई है। स्थानीय लोग में चर्चा है कि अवैध संबंधों के चलते महिला की हत्या की गई है। अगले दिन सुबह घर से 500 मीटर की दूरी पर महिला का शव बरामद किया गया। मृतका के गले में साड़ी लिपटी थी।
बहराइच के एसपी रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि शनिवार देर रात (9 नवंबर) को दो युवक महिला से मिलने आए थे। इसके बाद वह घर से बाहर निकली थी। रविवार की सुबह उसका शव बरामद किया गया।
पत्नी ने गांव के लड़के को ही बना लिया प्रेमी
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक, करीब छह वर्ष पहले महिला की शादी हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पति यूपी से बाहर काम करता है। इस दौरान महिला ने गांव के ही एक लड़के से नाजायज संबंध बना लिये। कुछ महीने पहले पति को पता चला तो इसे लेकर दोनों के बीच विवाद भी हुआ था। झगड़े के बाद महिला के पति ने उसका मोबाइल तोड़ दिया था, लेकिन बाद में महिला ने फिर से मोबाइल की व्यवस्था कर ली।
गले में लिपटा था साड़ी का एक हिस्सा
एसपी ने कहा कि सोमवार को महिला का पोस्टमॉर्टम कराया गया। प्रथम दृष्ट्या महिला से यौन शोषण के कोई सबूत नहीं मिले हैं। साड़ी का एक हिस्सा महिला के गले में लिपटा हुआ था, जबकि बाकी कपड़े सही-सलामत थे। घटनास्थल के पास एक नदी भी है। ऐसा भी हो सकता है कि दम घुटने से उसकी मौत हुई हो और बाद में शव को यहां फेंक दिया गया हो।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो