scriptसपा की इस महिला प्रत्याशी ने भाजपा में मचाई खलबली, यह है बड़ी वजह… | pravrtti Joshi nominated from Bahraich Sadar Municipality seat | Patrika News

सपा की इस महिला प्रत्याशी ने भाजपा में मचाई खलबली, यह है बड़ी वजह…

locationबहराइचPublished: Nov 04, 2017 06:53:36 pm

Submitted by:

shatrughan gupta

सपा द्वारा प्रवृत्ति जोशी को अपना प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद कांग्रेस, बसपा और भाजपा में खलबली मच गई है।

pravrtti Joshi

pravrtti Joshi

बहराइच. जिले की नगर पालिका अध्यक्ष पद की दावेदारी के लिए भले ही सत्ता धारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हों, लेकिन विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी (सपा) ने बहराइच सदर नगर पालिका सीट पर युवा नेता शास्वत जोशी की पत्नी प्रवृत्ति जोशी को अपना प्रत्याशी बनाया है। सपा द्वारा प्रवृत्ति जोशी को अपना प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद कांग्रेस, बसपा और भाजपा में खलबली मच गई है।
वहीं, अब भारतीय जनता पार्टी प्रवृत्ति से दमदार उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारने के लिए मंथन कर रही है। वहीं, सपा के युवा नेता शास्वत जोशी ने अपनी पत्नी को पालिका अध्यक्ष बनवाने के लिए पूरी तरह से कमर कस ली है। वे अब चुनाव प्रचार में अपने समर्थकों के साथ जुट गए हैं। वहीं, भाजपा द्वारा अब तक प्रत्याशी न घोषित किए जाने से नेताओं और कार्यकर्ताओं में मायूसी है। भाजपा नेताओं का कहना है कि जब तक पार्टी प्रत्याशी घोषित नहीं करती तब तक हम चुनाव प्रचार में कैसे उतरें और किसके लिए वोट मांगें।
प्रवृत्ति जोशी ने अपने समर्थकों के साथ किया नामांकन

समाजवादी पार्टी से बहराइच सदर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए घोषित उम्मीदवार प्रवृत्ति जोशी ने शनिवार को अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय के नामंाकन कक्ष में अपना नामांकन फॉर्म जमा किया। इसी के साथ वह अपने चुनाव प्रचार में जुट गई हैं। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी यादव, सपा नेता अब्दुल मन्नान, आलम सरहदी, जफर उल्ला खां बंटी, कुलदीप यादव सहित तमाम सपा कार्यकर्ताओं का जत्था मौके पर मौजूद रहा। इस मौके पर मीडिया से मुखातिब होते हुए समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी प्रवृत्ति जोशी ने अपनी प्राथमिकताओं को बताते हुए कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता का संकल्प उनके चुनावी संकल्प सूची में शामिल है। संवादाताओं द्वारा कुरेदे गए एक सवाल पर जोशी ने कहा कि शहर से निकलने वाले नालों का समागम सरयू से हमेशा-हमेशा के लिए खत्म करना भी मेरी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि सरयू नदी को साफ-सुथरा बनाना मेरी प्राथमिकता होगी।
भाजपा में मची खलबली

बहराइच सदर नगर पालिका सीट पर समाजवादी पार्टी द्वारा प्रवृत्ति जोशी को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी में खलबली मच गई है। पार्टी नेता अब इस मंथन में जुट गए हैं कि प्रवृत्ति को कौन टक्कर दे सकता है। ऐसे चेहरे की तलाश पार्टी में शुरू हो गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो