script

पोलिंग बूथ पर मतदान कर्मियों के लिए खाना बना रही थी महिला, घर में अकेली थी लड़की, चुपके से घुसा एक युवक और फिर…

locationबहराइचPublished: May 13, 2019 06:51:44 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

– श्रावस्ती जिले के सोनवा थाना क्षेत्र का मामला- पोलिंग बूथ पर मतदान कर्मियों के लिए खाना बनाने गई थी महिला- घर पर अकेली थी बेटी, चुपके से घुस आया गांव का एक युवक

Rape attempt

छठे चरण के मतदान की चल रही थी तैयारी, मां थी पोलिंग बूथ पर.. घर पर बेटी के साथ हो रहा था गंदा काम

श्रावस्ती. उत्तर प्रदेश में महिलाओं और युवतियों से छेड़खानी के मामले में थम नहीं रहे हैं। आये दिन सूबे के अलग-अलग हिस्सों से आधी आबादी के साथ छेड़खानी के मामले सामने आते रहते हैं। ताजा मामला श्रावस्ती जिले के सोनवा थाना क्षेत्र का है, जहां 18 वर्षीय युवती से छेड़खानी का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लोकसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान की तैयारियां चल रही थीं। सोनवा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला शनिवार को मतदान कर्मियों के लिए खाना बनाने के लिए पोलिंग बूथ पर गई थी। उसकी १८ वर्षीय बेटी घर में अकेली थी। मौका देखकर गांव का ही एक युवक उसके घर में घुस गया और उससे छेड़खानी करने लगा। बलात्कार करने का प्रयास भी किया। लड़की के चीखने-चिल्लाने पर युवक उसे धमकी देते हुए फरार हो गया।
Rape attempt
जांच में जुटी पुलिस
पोलिंग बूथ से खाना बनाकर जब देर रात पीड़िता की मां घर पहुंची तो बेटी ने रो-रोकर उन्हें आपबीती सुनाई। बेटी की बात सुनकर मां बेटी को लेकर सोनवा थाने में पहुंची और तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। इस सम्बंध में सोनवा थाना प्रभारी निरीक्षक हरि सेवक शुक्ल बताते हैं कि लड़की की मां के द्वारा तहरीर दी गई है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो