scriptबहन-भाभी के साथ मिलकर पत्नी ने युवक के गुप्तांग पर डाला खौलता तेल, हैवान बनी बीवी, देखें वीडियो | sister and bhabhi along with wife torture man in bahraich | Patrika News
बहराइच

बहन-भाभी के साथ मिलकर पत्नी ने युवक के गुप्तांग पर डाला खौलता तेल, हैवान बनी बीवी, देखें वीडियो

पत्नी ने अपनी बहन और भाभी के साथ मिलकर युवक के दोनों हाथ बांध दिए और फिर… पीड़ित ने लगाये आरोप, बहराइच के पयागपुर थाना क्षेत्र का मामला…

बहराइचJan 16, 2019 / 04:13 pm

Hariom Dwivedi

 Patni pidit pati

बहन-भाभी के साथ मिलकर पत्नी ने युवक के गुप्तांग पर डाला खौलता तेल, ..तो इसलिए हैवान बनी बीवी, देखें वीडियो

बहराइच. थाना पयागपुर क्षेत्र के कोल्हुवा गांव के रहने वाले आरिफ नाम के एक यवुक की पत्नी उसकी जान की दुश्मन बन गयी। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी, पत्नी की भाभी और सा ली ने मिलकर उसे खौलते तेल से जलाकर मारने की कोशिश की है। बुरी तरह झुलसे युवक को गंभीर अवस्था में बहराइच के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
पीड़ित आरिफ का कहना है कि जमीन के लालच में पत्नी, पत्नी की भाभी व सा ली ने मिलकर उसके हाथ-पांव को रस्सी से बांधा और फिर कढ़ाई का खौलता तेल युवक के गुप्तांगों सहित कई जगह डालकर हत्या करने की कोशिश की। उसकी चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे, जिससे युवक की जान बच गयी। आनन-फानन में ग्रामीणों ने बुरी तरह झुलसे आरिफ को गम्भीर हालत में जिला चिकित्सालय भर्ती कराया, डगां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
…तो क्या जमीन हड़पने का मामला
जानकरी के मुताबिक, आरिफ (30) पुत्र गफ्फूर जो कि पेशे से मजदूर है। वह रिक्शा चलाने का काम करता है। उसके पास खेती योग्य थोड़ी जमीन भी है। अस्पताल में भर्ती आरिफ ने बताया कि उसकी भूमि को हड़पने की नीयत से उसकी पत्नी बिट्टो, उसकी भाभी और सा ली ने मिलकर उसकी हत्या करने के इरादे से उसके साथ ऐसा बर्ताव किया है।
गुप्तांग में डाल दिया खौलता तेल
पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी ने उसे कमरे में बंद कर उसके हाथों को पीछे से रस्सी से बांध दिया और फिर सभी ने खौलते तेल को कल्छी गर्म कर उसके शरीर के विभिन्न स्थानों पर बुरी तरह जलाया। यहां तक कि गुप्तांग में खौलता तेज डाल दिया। चीख-पुकार सुनकर पड़ोस के लोग दौड़कर आये और उसकी जान बचाई।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे टैम्पो पर बिठाकर अस्पताल भिजवाया। इस सम्बंध में पयागपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है, लेकिन किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
देखें वीडियो…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो