23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मामूली रस्ते को लेकर भिड़े दो पक्ष, हुआ पथराव गाँव में भगदड़

पुलिस ने दोनों पक्षों में सात के खिलाफ शांति भंग का मामला दर्ज किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बहराइच

•

image

Dikshant Sharma

•

Updated: 23 May 2018, 7:05 PM IST

bahraich

Gilaula police station

श्रावस्ती - (गिलौला ) रास्ते के विवाद में बुधवार को बसभरिया में दो पक्ष आमने सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ। गांव में भगदड़ की स्थिति मच गई। वहीं मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों में सात के खिलाफ शांति भंग का मामला दर्ज किया है। इस दौरान पांच लोग घायल भी हुए हैं।


बसभरिया पुरैना गांव में एक पुराना रास्ता है। जिस पर गांव के सभी लोग आते जाते हैं। मंगलवार को गांव के भगवानदीन नीव खोद कर रास्ता बंद करने का प्रयास करने लगे। इसकी सूचना रक्षाराम, राजकिशोर, पिंटू व जगदीश द्वारा गिलौला पुलिस को दी गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को बैठाकर तीन फुट का रास्ता छोडऩे के बाद दीवाल उठाने का समझौता करा रही थी। हम लोगों ने तीन के बजाए छह फिट का रास्ता मांगा। दोनों पक्षों में सहमति न बनने के कारण काम रुका रहा। लेकिन बुधवार सुबह आठ बजे भगवानदीन ने विवादित रास्ते को बंद करने के लिए काम लगवा दिया। इसी बीच दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया।इस मामले में पीडि़त रक्षाराम द्वारा गिलौला पुलिस को शिकायती पत्र देकर पथराव में घायल राजेश, चंद्रिका, रेशमा, रक्षाराम राधा देवी राजकली का इलाज कराने की मांग की गई है। इस दौरान दोनों पक्षों से कई लोग घायल हुए। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिलौला पहुंचाया गया। पथराव के दौरान गांव में भगदड़ की स्थिति मच गई। मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने दोनों पक्ष के सात लोगों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध शांति भंग का मामला दर्ज किया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक गिलौला प्रमोद कुमार राय का कहना है कि गांव में पथराव की सूचना मिली थी। क्षेत्रीय उपनिरीक्षक के साथ आरक्षियों को भेजा गया था। दोनों पक्षों से सात लोगों के विरुद्ध शांति भंग का मामला दर्ज किया गया है।

बड़ी खबरें

View All

बहराइच

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग