scriptदर्द से चीखती तड़पती महिला को डॉक्टर ने किया अनदेखा, बीच सड़क दिया बच्चे को जन्म | woman gave birth to child on road in front of district hospital | Patrika News

दर्द से चीखती तड़पती महिला को डॉक्टर ने किया अनदेखा, बीच सड़क दिया बच्चे को जन्म

locationबहराइचPublished: Feb 28, 2020 02:38:57 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

प्रसव पीड़ा के दर्द से कराह रही महिला ने बीच सड़क दिया बच्चे को जन्म

दर्द से चीखती तड़पती महिला को डॉक्टर ने किया अनदेखा, बीच सड़क दिया बच्चे को जन्म

दर्द से चीखती तड़पती महिला को डॉक्टर ने किया अनदेखा, बीच सड़क दिया बच्चे को जन्म

बहराइच. डॉक्टरों की संवेदनहीनता के चलते एक महिला ने सड़क पर बच्चे को जन्म दिया। महिला को तड़पता देख दूसरे मरीजों के परिजनों ने चादर का पर्दा बनाकर अस्पताल परिसर में ही महिला का प्रसव कराया। लेकिन डॉक्टरों की लापरवाही और संवेदनहीनता का आलम ये रहा कि किसी ने भी स्ट्रेचर पर महिला को अस्पताल ले जाने का जिम्मा नहीं लिया।
सड़क पर कराया प्रसव

बहराइच की बशीरगंज निवासी शफीकुन्निशाके परिजन उसे अस्पताल लेकर आए थे। लेकिन यहां मौजूद कर्मचारियों ने देर रात का हवाला देते हुए महिला को एडमिट नहीं किया। इस बीच प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। महिला को दर्द से चीखता तड़पता देख अन्य मरीजों के साथ आईं महिलाओं ने सड़क पर ही महिला का प्रसव कराया। उसके बाद परिजन महिला व नवजात को लेकर घर चले गए।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1233232341054582786?ref_src=twsrc%5Etfw
दोषी कर्मचारियों के खिलाफ एक्शन

इस मामले पर जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा डॉक्टर डीके सिंह ने कर्मचारियों की शिकायत मिलने पर उन्हें फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि दोषी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो