scriptचित्तौरा को भव्य पर्यटन स्थल बनाएगी योगी सरकार, वसंत पंचमी को पीएम मोदी करेंगे शिलान्यास | Yogi sarkar to develop maharaja suheldev chittaura as tourism place | Patrika News

चित्तौरा को भव्य पर्यटन स्थल बनाएगी योगी सरकार, वसंत पंचमी को पीएम मोदी करेंगे शिलान्यास

locationबहराइचPublished: Feb 06, 2021 02:41:03 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

– बहराइच के चित्तौरा में है महाराजा सुहेलदेव की कर्मभूमि- वसंत पंचमी के दिन पीएम मोदी करेंगे शिलान्यास, सीएम योगी भी रहेंगे मौजूद

yogi.jpg

मंत्री अनिल राजभर ने बताया कि चित्तौरा को टूरिज्म का एक नया डेस्टिनेशन बनाएंगे। यहां संग्रहालय, बड़ा धर्मशाला, वीवीआईपी गेस्ट हाउस बनाने के अलावा तमाम विकास के काम किये जाएंगे ताकि आने वाली पीढ़ियां महाराजा सुहेलदेव के बारे में जान सकें।

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
बहराइच. जनपद के चित्तौरा में स्थित महाराज सुहेलदेव स्थल पर्यटन के लिहाज से विश्व के मानचित्र पर एक नया आयाम बनेगा। आगामी 16 फरवरी यानी वसंत पंचमी के दिन इसकी आधारशिला रखी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल तरीके से इसका शिलान्यास करेंगे वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में शामिल होंगे। योगी सरकार के मंत्री अनिल राजभर ने बहराइच में पत्रकारों को उपरोक्त जानकारी दी।
मंत्री अनिल राजभर ने बताया कि आजाद भारत में वीर शिरोमणि महाराजा सुहेलदेव को जो सम्मान मिलना चाहिए था, अभी तक नहीं मिला। लेकिन, अब मौजूदा सरकार उनकी वीरता का सम्मान करते हुए राजा सुहेलदेव की कर्मभूमि को पर्यटन के नाम पर विकसित करने जा रही है। आजादी के बाद पहली बार कोई सरकार हिंदू धर्म की रक्षा करने वाले महाराजा सुहेलदेव को इस तरह का सम्मान देने का विचार किया जा रहा है। इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार बधाई की पात्र है। उन्होंने बताया कि चित्तौरा को टूरिज्म का एक नया डेस्टिनेशन बनाएंगे। यहां संग्रहालय, बड़ा धर्मशाला, वीवीआईपी गेस्ट हाउस बनाने के अलावा तमाम विकास के काम किये जाएंगे ताकि आने वाली पीढ़ियां महाराजा सुहेलदेव के बारे में जान सकें। उन्होंने कहा कि महाराजा सुहेलदेव को हिन्दू धर्म की रक्षा के लिये जाना जाता है, उनके पराक्रम का नतीजा ये रहा कि 175 वर्ष तक किसी ने भारत की तरफ आंख उठाने का साहस नहीं किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो