script123 जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ | 123 couples have a second hand | Patrika News

123 जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ

locationबालाघाटPublished: Jun 26, 2019 08:19:16 pm

Submitted by:

mukesh yadav

परसवाड़ा जनपद की ग्रापं खुरसुड़ में सामुहिक विवाह का हुआ आयोजन

samuhik vivah

123 जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ

परसवाड़ा. जनपद पंचायत परसवाड़ा अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत खुरसुड़ के प्रांगण में मुख्यमंत्री कन्यादान योजनांतर्गत सामुहिक विवाह कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जनपद अध्यक्ष सुशीला सरोते के मुख्यातिथ्य में सम्पन्न किया गया। ग्राम पंचायत खुरसुड़ के ठीक बाजू खेल मैदान में सामुहिक विवाह का पंडाल लगाया गया था। जहां विवाह की रस्मों को पूरा किए जाने हेतू व्यवस्थाएं की गई। बाजे गाजे के साथ बारात मंडप में पहुंची। जहां बारात का स्वागत किया गया। पंडाल में दुल्हा दुल्हनों के साथ-साथ आए बारातियों के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था की गई। परम्परानुसार विवाह संपन्न कराने हेतू हवन कुंड बनाए गए ताकि विवाह संस्कार के दौरान हवन कुंड में नव युगल जोड़े आहुति डाल सकें।
विवाह कार्यक्रम में विभिन्न ग्राम पंचायतों से 123 नव युगल जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। धार्मिक रीति रिवाजों के साथ विवाह की रस्में अदा की गई। रीति रिवाज के मुताबिक वरमाला का कार्यक्रम एवं हवन पूजन आदि कार्यक्रम किए गए।
देर शाम तक चली भोजन व्यवस्था
सामुहिक विवाह में उपस्थित वर वधु, बाराती, उपस्थित जनसमुदाय के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई थी, जो कि देर शाम तक चलती रही। इस सामुहिक विवाह में हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। भोजन की व्यव्स्था में कर्मचारियों के साथ साथ स्थानीय लोगों का योगदान सराहनीय रहा। जनपद अध्यक्ष सरोते ने सभी वर वधुओं को शुभाशीष प्रदान कर उनके जीवन में खुशहाली एवं मंगलमयी कामना की।
यह रहे उपस्थित
पूरे आयोजन में प्रमुख रूप से जनपद अध्यक्ष सुशीला सरोते, सीईओ ्र्ररितेश चौहान, जनपद सदस्य सुलेखा बडोले, दिनेश मरकाम, सरपंच सुंदर भलावी, सिंघई सरपंच फगनूसिंह खंडाते, पोंडी सरपंच हेमेश परते, भजनलाल उईके, अर्जुन तेकाम, महोबलसिंह उईके, महल भलावी, सुनील गोले, सचिव आरएस ठाकरे, रोजगार सहायक भुमेश बिसेन, प्रदीप चौकसे, शैलेन्द्र तिवारी, महेन्द्र वल्के, योगेश हिर्वाने, राजू पटले सहित भारी संख्या में क्षेत्रिय जन उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो