27 में से 14 महिलाएं जिपं में करेंगी अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व
दस जनपद पंचायतों में पांच महिलाएं चुनी जाएंगी अध्यक्ष
आरक्षण की प्रक्रिया से कहीं खुशी तो कहीं गम का माहौल
बालाघाट
Published: May 27, 2022 09:59:14 pm
बालाघाट. त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पदों के आरक्षण ने कहीं खुशी तो कहीं गम का माहौल बना दिया है। दअरसल, चुनाव लडऩे की पूर्व से तैयारी कर रहे माननीयों के मंसूबों पर आरक्षण ने पानी फेर दिया है। खासतौर पर जिला पंचायत सदस्य और जनपद पंचायत के अध्यक्षों के आरक्षण ने यह स्थिति उत्पन्न कर दी है। जिला मुख्यालय में 25 मई को संपन्न हुए आरक्षण की प्रक्रिया के बाद 27 जिला पंचायत क्षेत्रों में 14 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। जबकि 7 पद अनारक्षित हैं। वहीं दो पद ओबीसी वर्ग, तीन पद अनुसूचित जनजाति और एक पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। इसी तरह 10 जनपद पंचायत अध्यक्षों के लिए 5 पदों को महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं तीन अनारक्षित और दो पदों अनुसूचित जनजाति वर्ग से अध्यक्ष निर्वाचित होगा। उल्लेखनीय है कि 25 मई को जिला मुख्यालय में जिला पंचायत सदस्य और जनपद पंचायत अध्यक्षों के साथ-साथ पंच, सरपंच व जनपद पंचायत सदस्यों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया पूरी की गई है।
जानकारी के अनुसार जिले में 27 जिला पंचायत क्षेत्र हैं, जहां से सदस्यों का निर्वाचन होता है। इस बार आरक्षण की प्रक्रिया के तहत अब 14 महिलाएं जिला पंचायत में अपने-अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसी तरह जिले में दस जनपद पंचायत हैं, जिनके लिए अध्यक्षों का निर्वाचन होता है। इस बार आरक्षण की प्रक्रिया के तहत दस जनपद पंचायतों में 5 महिलाएं अध्यक्ष निर्वाचित होना तय है।
जिला पंचायत सदस्यों के लिए आरक्षण की स्थिति
जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 अनुसूचित जनजाति महिला, क्षेत्र क्रमांक 2 अनारक्षित, क्षेत्र क्रमांक 3 अनारक्षित महिला, क्षेत्र क्रमांक 4 अन्य पिछड़ा वर्ग, क्षेत्र क्रमांक 5 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, क्षेत्र क्रमांक 6 अनारक्षित महिला, क्षेत्र क्रमांक 7 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, क्षेत्र क्रमांक 8 अनुसूचित जनजाति, क्षेत्र क्रमांक 9 अनारक्षित महिला, क्षेत्र क्रमांक 10 अनारक्षित, क्षेत्र क्रमांक 11 अनारक्षित महिला, क्षेत्र क्रमांक 12 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, क्षेत्र क्रमांक 13 अनारक्षित, क्षेत्र क्रमांक 14 अनुसूचित जाति महिला, क्षेत्र क्रमांक 15 अनुसूचित जनजाति महिला, क्षेत्र क्रमांक 16 अनुसूचित जाति, क्षेत्र क्रमांक 17, 18 अनारक्षित महिला, क्षेत्र क्रमांक 19 अन्य पिछड़ा वर्ग, क्षेत्र क्रमांक 20, 21 अनारक्षित, क्षेत्र क्रमांक 22, 23 अनुसूचित जनजाति, क्षेत्र क्रमांक 24 अनारक्षित महिला, क्षेत्र क्रमांक 25 अनुसूचित जनजाति महिला, क्षेत्र क्रमांक 26, 27 अनारक्षित वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।
जनपद पंचायत के अध्यक्षों का आरक्षण
जनपद पंचायत बालाघाट, किरनापुर, कटंगी में अध्यक्ष पद को अनारक्षित वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। जपं लांजी में अनारक्षित महिला, जपं वारासिवनी में अनुसूचित जनजाति महिला, जपं खैरलांजी में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, जपं लालबर्रा में अनुसूचित जाति महिला, जपं बैहर में अनुसूचित जनजाति महिला, जपं बिरसा और परसवाड़ा अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किया गया है।

27 में से 14 महिलाएं जिपं में करेंगी अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
