scriptजिले में 24 घंटे में 16 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड | 16 mm average rainfall record in 24 hours in the district | Patrika News

जिले में 24 घंटे में 16 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड

locationबालाघाटPublished: Aug 09, 2020 07:49:53 pm

Submitted by:

Bhaneshwar sakure

लालबर्रा में सबसे अधिक तो खैरलांजी में सबसे कम हुई बारिश

जिले में 24 घंटे में 16 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड

जिले में 24 घंटे में 16 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड

बालाघाट. जिले में 1 जून से प्रारंभ हुए चालू वर्षा सत्र में 9 अगस्त तक 538 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई है। जबकि गत वर्ष इसी अवधि में 567 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई थी। 9 अगस्त को सुबह 8 बजे समाप्त हुए 24 घंटों के दौरान जिले में 16 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई है। जिले की औसत सामान्य वर्षा 1447 मिमी है। माह अगस्त में सामान्य रुप से 445 मिमी वर्षा होना चाहिए और 1 जून से 9 अगस्त तक जिले में 880 मिमी वर्षा हो जाना चाहिए।
कार्यालय अधीक्षक भू-अभिलेख बालाघाट से प्राप्त जानकारी के अनुसार 9 अगस्त को सुबह 8 बजे समाप्त हुए 24 घंटों के दौरान बालाघाट तहसील में 31 मिमी, वारासिवनी तहसील में 30 मिमी, बैहर तहसील में 10 मिमी, लांजी तहसील में 0 मिमी, कटंगी तहसील में 20 मिमी, किरनापुर तहसील में 6 मिमी, खैरलांजी तहसील में 16 मिमी, लालबर्रा तहसील में 5 मिमी, बिरसा तहसील में 5 मिमी, परसवाड़ा तहसील में 32 मिमी, तिरोड़ी तहसील में 16 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है। इस प्रकार बीते 24 घंटों में बालाघाट जिले में 16 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकार्ड की गई है।
चालू वर्षा सत्र के दौरान 1 जून से 9 अगस्त तक बालाघाट तहसील में 566 मिमी, वारासिवनी तहसील में 552 मिमी, बैहर तहसील में 621 मिमी, लांजी तहसील में 565 मिमी, कटंगी तहसील में 510 मिमी, किरनापुर तहसील में 461 मिमी, खैरलांजी तहसील में 207 मिमी, लालबर्रा तहसील में 750 मिमी, बिरसा तहसील में 521 मिमी, परसवाड़ा तहसील में 640 मिमी, तिरोड़ी तहसील में 521 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है। इस प्रकार बालाघाट जिले में चालू वर्षा सत्र में अब तक 538 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकार्ड की गई है।
गत वर्ष 2019 में इसी अवधि में 1 जून से 9 अगस्त तक बालाघाट तहसील में 711 मिमी, वारासिवनी तहसील में 725 मिमी, बैहर तहसील में 583 मिमी, लांजी तहसील में 499 मिमी, कटंगी तहसील में 294 मिमी, किरनापुर तहसील में 701 मिमी, खैरलांजी तहसील में 216 मिमी, लालबर्रा तहसील में 552 मिमी, बिरसा तहसील में 672 मिमी, परसवाड़ा तहसील में 790 मिमी, तिरोड़ी तहसील में 489 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। इस प्रकार बालाघाट जिले में गत वर्ष इसी अवधि में 567 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकार्ड की गई थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो