script3 घंटे देरी से तिरोड़ी आ रही टे्रन | 3 hours late train derivative | Patrika News

3 घंटे देरी से तिरोड़ी आ रही टे्रन

locationबालाघाटPublished: Nov 17, 2018 12:56:23 pm

Submitted by:

mukesh yadav

2 दिन से लगातार परेशान हो रहे रेल मुसाफिर

tran

3 घंटे देरी से तिरोड़ी आ रही टे्रन

कटंगी/तिरोड़ी।. तुमसर से तिरोड़ी की ओर चलने वाली यात्री तिरोड़ी-इतवारी टे्रन बीते दो दिनों से सुबह और शाम के वक्त लगातार 3 घंटे देरी से आ रही है। इस कारण रेल मुसाफिरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेन की लेटलतीफी की जानकारी से अंजान यात्री समय पर रेलवे स्टेशन पहुंच रहे हैं, लेकिन स्टेशन पहुंचने पर उन्हें टे्रन का 3 घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। इस टे्रन से प्रतिदिन स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थी तथा काम-काज के सिलसिले में महाराष्ट्र की तरफ जाने वाले मजदुरों ने बताया कि टे्रन के समय पर नहीं चलने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासतौर से विद्यार्थियों की पढ़ाई तथा मजदूरों के कामधाम प्रभावित हो रहे है।
प्राप्त जानकारी अनुसार तुमसर से चलने वाली टे्रन प्रतिदिन सुबह 7.45 बजे तिरोड़ी आती है, जो बीते दो दिनों से 3 घंटे विलंब से चलकर 11 बजे पहुंच रही है। यही हाल शाम को आने वाली टे्रन का भी है। रेल मुसाफिरों ने रेल विभाग के वरिष्ट अधिकारियों का ध्यानाकर्षण करते हुए समय पर टे्रन चलाने की मांग की है। रेल संघर्ष समिति तिरोड़ी अध्यक्ष प्रभाकर नायडु ने रेल अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि टे्रन को मेन्टनेस तथा डीजल के लिए गोंदिया भेजा रहा है। इस वजह से टे्रन लेट हो रही है और सुबह 7 बजे से स्टेशन आने वाले यात्री परेशान हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि टे्रन के देरी से चलने के कारण नागपुर तथा रायपुर की ओर जाने वाले यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर रेल विभाग शीघ्र ही व्यवस्था दुरस्त नहीं करता तो रेल रोकों आंदोलन किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो