script12 केन्द्रों पर 19 किसानों से खरीदी गई 346 क्विंटल धान | 346 quintals of paddy purchased from 19 farmers at 12 centers | Patrika News

12 केन्द्रों पर 19 किसानों से खरीदी गई 346 क्विंटल धान

locationबालाघाटPublished: Nov 15, 2017 08:38:43 pm

Submitted by:

mukesh yadav

धान खरीदी का पहला दिन, जिले में शुरू हो गई समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी

dhan kharidi
बालाघाट. किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम दिलाने एवं उन्हें बिचौलियों व दलालों के शोषण से बचाने के लिए शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी के इंतजाम किए गए हैं। समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 15 नवम्बर से प्रारंभ हो गई है। समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी के लिए जिले में कुल 159 केन्द्र बनाए गए हैं। चालू सीजन में धान की खरीदी के पहले दिन 15 नवंबर को 12 केन्द्रों पर 12 किसानों से 5 लाख 36 हजार रुपए की 346 क्विंटल धान की खरीदी की गई है।
जिला आपूर्ति अधिकारी ने इस संबंध में बताया कि समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी के लिए किसानों का सहकारी समिति केन्द्र स्तर पर पंजीयन कराया गया है। इस वर्ष जिले में 3 लाख 60 हजार मिट्रिक टन धान समर्थन मूल्य पर खरीदी करने का लक्ष्य रखा गया है। जिले में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी के लिए एक लाख 02 हजार किसानों का पंजीयन किया गया है। किसानों से कामन, मोटा धान 1550 रुपए प्रति क्विंटल की दर से समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा।
15 जनवरी तक ही होगी धान की खरीदी
जिले के सभी 159 केन्द्रों पर इलेक्ट्रानिक तौल काटें का इंतजाम किया गया है। किसानों को धान का भुगतान त्वरित गति से हो सके इसके लिए भी इंतजाम किए गए हैं। सभी खरीदी केन्द्रों पर किसानों के शुद्ध पेयजल एवं छाया का इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी केन्द्रों पर समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 15 जनवरी 18 तक ही की जाएगी।
नीले रंग के धागे से होगी बोरों की सिलाई
किसानों से खरीदी गई धान का कांटा हो जाने के बाद बोरी को नीले रंग के धागे से ही सिलाई करना है। बोरी पर लगने वाला छापा भी नीले रंग का ही होगा। इस बार धान की खरीदी नए व पुराने बारदानों में की जाना है। अत: खरीदी के दौरान पूरी सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो