script38 करोड़ की जल आवर्धन योजना नहीं हुई प्रारंभ पानी की समस्या | 38 crore water magnification scheme not started water problem | Patrika News
बालाघाट

38 करोड़ की जल आवर्धन योजना नहीं हुई प्रारंभ पानी की समस्या

नगरपालिका द्वारा नगरवासियों को 24 घंटे जल प्रदाय करने 38 करोड़ रुपए की लागत से जल आवर्धन योजना का कार्य किया जा रहा है।

बालाघाटOct 17, 2019 / 06:42 pm

mahesh doune

38 करोड़ की जल आवर्धन योजना नहीं हुई प्रारंभ पानी की समस्या

38 करोड़ की जल आवर्धन योजना नहीं हुई प्रारंभ पानी की समस्या

बालाघाट. नगरपालिका द्वारा नगरवासियों को 24 घंटे जल प्रदाय करने 38 करोड़ रुपए की लागत से जल आवर्धन योजना का कार्य किया जा रहा है। लेकिन कार्य प्रारंभ हुए तीन वर्ष से अधिक हो गए अब तक योजना प्रारंभ हुई है। नगर की जनता को नगरपालिका के अधिकारियों द्वारा कई बार इस माह से नई पाइपलाइन से पानी मिलना प्रारंभ हो जाएंगा बोल झूठा आश्वासन दिया जा रहा है। इन दिनों नगरपालिका द्वारा नल में एक समय ही पानी दिया जाता है। जिससे लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाने से नगर के अधिकांश वार्डो में पानी की समस्या बनी हुई है। लोगों को पानी के लिए काफी परेशान होना पड़ रहा है।
गौरतलब हो कि नगर के सभी वार्डो में नई पाइप लाइन का विस्तार कार्य किया गया है। नगर में जल आर्वधन योजना के तहत नया फिल्टर प्लाण्ट व इंटकवेल एवं नगर में पानी सप्लाय के लिए पांच पानी टंकी का निर्माण कार्य हो गया है। नपा अधिकारियों द्वारा बारिश के बाद इस योजना के तहत पानी सप्लाय प्रारंभ करने का आश्वासन दिया गया था। सितम्बर माह में इस योजना के प्रारंभ होने का पूर्ण आश्वासन दिया गया लेकिन आज भी योजना प्रारंभ नहीं हो पाई है। जिससे नगर की जनता को पानी के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
नलों में बर्तनों का ढेर
नगर के कुछ वार्डो में कुएं व हैण्डपंप की सुविधा नहीं होने से नल चालू होने के पूर्व ही सार्वजनिक नलों में बर्तनों का ढेर लग जाता है। आए दिन पानी के लिए विवाद होते रहता है। एक समय ही नल आने से लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है।
इनका कहना है
शीघ्र ही नगरवासियों को जल आवर्धन योजना के तहत पर्याप्त पानी प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है।
सुरेन्द्र राहंगडाले, उपयंत्री नपा

Home / Balaghat / 38 करोड़ की जल आवर्धन योजना नहीं हुई प्रारंभ पानी की समस्या

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो