scriptअलग-अलग सड़क दुर्घटना में 5 घायल | 5 injured in separate road accident | Patrika News

अलग-अलग सड़क दुर्घटना में 5 घायल

locationबालाघाटPublished: Nov 19, 2019 08:50:12 pm

Submitted by:

mahesh doune

जिले में अलग-अलग दो सड़क दुर्घटना में ५ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अलग-अलग सड़क दुर्घटना में 5 घायल

अलग-अलग सड़क दुर्घटना में 5 घायल

बालाघाट. जिले में अलग-अलग दो सड़क दुर्घटना में ५ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि लालबर्रा थाना अंतर्गत बेहरई रोड पर दो बाइक आपस में टकराने से हट्टा थाना अंतर्गत देवरी निवासी विष्णु पिता दिलीप सहारे (२१), ग्राम डोंगरिया वारासिवनी निवासी अतुल पिता सुरपाल मर्सकोले (२०), मोहगांव धपेरा के सूरजाटोला निवासी श्यामबती पति भिवराम मर्सकोले घायल हो गए।
घायल विष्णु ने बताया कि वह सूरजाटोला से आ रहे थे। इस दौरान सामने से आ रही बाइक चालक ने टक्कर मार दी। जिसमें तीन घायल हो गए। दूसरी घटना परसवाड़ा व बीजाटोला के बीच वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें बिरसा दमोह निवासी शैलेष पिता घनश्याम नागेश्वर (२२) व जाकिर खान पिता सिकन्दर खान (२२) घायल हो गए। बताया गया कि दोनों युवक बाइक में दमोह से बैहर की ओर आ रहे थे। इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। दोनों घायल को उपचार के लिए परसवाड़ा अस्पताल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रैफर किया गया।
———————-
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो