script5 मूक पशु कराए मुक्त, 4 आरोपी गिरफ्तार | 5 mute animals freed, 4 accused arrested | Patrika News

5 मूक पशु कराए मुक्त, 4 आरोपी गिरफ्तार

locationबालाघाटPublished: Aug 20, 2019 09:36:30 pm

Submitted by:

Bhaneshwar sakure

मूक पशुओं का अवैध परिवहन

balaghat

5 मूक पशु कराए मुक्त, 4 आरोपी गिरफ्तार

बालाघाट. कटंगी-तिरोड़ी क्षेत्र में पशु तस्करी का अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस समय-समय पर लगातार कार्रवाई भी कर रही है। बावजूद इसके गौ तस्करों के हौंसले बुलंद है। जानकारी अनुसार बीती रात तिरोड़ी पुलिस ने फिर एक बार अंतरराज्जीय सीमा बोनकट्टा बार्डर पर मुखबिर की सूचना पर वाहन क्रमांक एमएच 36 एए 0513 पर कार्रवाई की है। इस वाहन से 5 मूक पशु बरामद किए गए। जिनमें से एक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बताया कि पूरे मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है।
थाना प्रभारी रघुनाथ खातरकर के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना के आधार पर उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने पूरे मामले में मुकेश नेवारे (२५), अजय कोहरे (१९), जितेन्द्र शेन्द्रे तीनों निवासी आष्टी थाना गोबरवाही महाराष्ट्र के अलावा दिनेश चमार मोहगांव (नांदी) को हिरासत में लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 279, 427 भादवि, 4/9, 6/9, 6ए/9 म.प्र. गौ वंश प्रतिशेध अधिनियम 2004, 11 पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम 1960, 4,6 मप्र कृषक परिरक्षण अधिनियम, 66(1), 192, 132, 177, 184 मोटरयान अधिनियम 1988 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो