script७० फीट ऊंचे रावण के पुतले का होगा दहन | 60 feet high effigy of Ravana will be burnt | Patrika News

७० फीट ऊंचे रावण के पुतले का होगा दहन

locationबालाघाटPublished: Oct 06, 2019 08:01:58 pm

Submitted by:

mukesh yadav

दशहरा पर्व की तैयारियां जोरो पर

७० फीट ऊंचे रावण के पुतले का होगा दहन

७० फीट ऊंचे रावण के पुतले का होगा दहन

वारासिवनी. असत्य पर सत्य की जीत के महापर्व दशहरा पर आयोजित चल समारोह की तैयारियां जोरों पर दिख रही है। जबलपुर के आए खालिक भाई रावण निर्माण में लगे हुए हैं। इस वर्ष स्थानिय दशहरा मैदान में ऐतिहासिक एवं नए अंदाज में रावण, कुम्भकरण एवं मेघनाथ के विशाल पुतलों का दहन होगा। जानकारी अुनसार इस वर्ष 70 फीट के रावण के साथ 60 फीट के कुम्भकर्ण एवं मेघनाथ का पुतलों का दहन किए जाने का निर्णय लिया है। वही इस वर्ष ऐतिहासिक दशहरा पर्व एवं चल समारोह मनाया जाने की तैयारियां चल रहे हैं। समिति सचिव संजय सिंह कछवाह ने बताया कि स्थानीय बड़ा राम मंदिर से सायं 4 बजे भव्य चल समारोह निकलेगा। चल समारोह में स्वचलित झाकियां, बैंड गु्रप, आईपीएल की तर्ज पर इलेक्ट्रानिक आतिशबाजी, वीआईएक इफेक्ट्स के साथ आदिवासी पारंम्परिक गेड़ी नृत्य के अलावा कई आकर्षक मौजूद रहेंगे।
जबलपुर से आए खालिक भाई ने बताया कि रावण निर्माण एवं आतिशबाजी हमारा खानदानी पेशा है। हमारे दादा के समय से रावण निर्माण किया जा रहा है। पूरे प्रदेश के कई जिलों में रावण निर्माण हमारे एवं हमारे परिजनों के द्वारा किया जाता है। लगभग 70 वर्षों से हमारे परिवार द्वारा रावण का निर्माण किया जा रहा है। जबलपुर, नागपुर, गोंदिया, शहडोल, बैतुल, सिधी सहित बहुत से शहरो में रावण का निर्माण कर चुके हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो