scriptमोहगांव बाजार में जब्त की गई 62 किलोग्राम मछली | 62 kg of fish seized in Mohagaon Bazar | Patrika News
बालाघाट

मोहगांव बाजार में जब्त की गई 62 किलोग्राम मछली

100 किलोग्राम प्रतिबंधित मांगुर मछली को गढ्डे में दबाकर किया नष्ट

बालाघाटJul 26, 2019 / 08:03 pm

mukesh yadav

pratibandh

मोहगांव बाजार में जब्त की गई 62 किलोग्राम मछली

बालाघाट. मछलियों का प्रजनन काल होने के कारण वर्षा ऋतु में 15 जून से 15 अगस्त तक की अवधि के लिए मत्स्याखेट एवं मछलियों के क्रय क्रिय पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है। मत्स्य विभाग के अधिकारियों द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजारों में जाकर प्रतिबंधित अवधि में मछली का विक्रय करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 25 जुलाई को मलाजखंड मोहगांव के बाजार में 62 किलोग्राम मछली जप्त की गई है।
उप संचालक मत्स्योद्योग शशिप्रभा धुर्वे ने बताया कि सहायक मत्स्य अधिकारी मीना कोकोटे एवं आई के सिंह द्वारा पुलिस एवं होमगार्ड के जवानों के साथ मलाजखंड मोहगांव के बाजार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अवैध रूप से विक्रय की जा रही 62 किलोग्राम रोहू, कतला, मृगल प्रजाति की मछलियों को जब्त कर लिया गया और उसका पंचनामा बनाकर तत्काल नीलामी की गई। नीलामी से प्राप्त 6 हजार रुपए की राशि चालान द्वारा शासन के खाते में जमा करा दी गई है। बाजार के निरीक्षण के दौरान सरकार द्वारा मत्स्य पालन के लिए प्रतिबंधित कर दी गई थाईलैंड मांगुर प्रजाति की 100 किलोग्राम मछली भी विक्रय करते हुए पाई गई। जिस पर इस 100 किलोग्राम मछली को जब्त कर गढ्डा खोदकर उसमें नष्ट होने के लिए दबा दिया गया है।
मलाजखंड मोहगांव के बाजार में की गई इस कार्रवाई में मत्स्योद्योग विभाग के सुनील भौरजार, पुलिस जवान प्रेमचंद सोरले, होमगार्ड के जवान बरसू परते का योगदान रहा। जिले के मछुआरों से कहा गया है कि वे प्रतिबंधित अवधि में मछलियों का क्रय विक्रय न करें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो